फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep Bishnoi about Parkash Singh Badal

'चौटाला के बाद तय है बादल परिवार का खात्मा'

Wed, 23 Apr 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Apr 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi about Parkash Singh Badal

हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने बयान जारी कर दावा किया कि हरियाणा में चौटाला परिवार के बाद अब पंजाब में बादल परिवार का राजनीतिक खात्मा तय है। बिश्नोई ने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने घोषणा पत्र में चंडीगढ़ का जिक्र कर उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा बताया है जिन्होंने सुखबीर बादल को हरियाणा बुलाया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा हिस्सा है और रहेगा। सुखबीर बादल मुंगेरी लाल के हसीन सपने मत देखें और पंजाब की जनता को गुमराह न करें। किसी भी सूरत में चंडीगढ़ को हरियाणा से अलग नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ही नहीं हरियाणा के किसानों की जीवन रेखा एसवाईएल और हिंदी भाषी गांवों पर भी हरियाणा का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर चंडीगढ़, एसवाईएल और हिंदी भाषी गांवों को हरियाणा में शामिल किया जाएघा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल परिवार को अगर हरियाणा से कुछ मिलेगा तो वह चौटाला परिवार है। मगर प्रदेश की जनता ने पहले ही चौटाला परिवार का राजनीतिक खात्मा करके उन्हें बादल को सौंप दिया है।

बिश्नोई ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे देश में नदियों को जोड़ने का सपना देखा था ताकि बाढ़ व सूखे पर नियंत्रण पाया जा सके। मगर बादल परिवार ने विरोध करते हुए किसानों के साथ अन्याय किया ही साथ में अटल बिहारी वाजपेयी का भी अपमान किया।


उन्होंने कहा कि बादल और चौटाला परिवार की असलियत जनता समझ चुकी है। बादल परिवार हरियाणा के हितों को कुचलना चाहता हो मगर बादल परिवार को हरियाणा में बुलाकर चौटाला परिवार ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है।

हरियाणा के लोग जान गए हैं कि बादल परिवार हरियाणा का सबसे बड़ा दुश्मन है। उनका साथ देने वाले भी हरियाणा की जनता के दुश्मन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed