फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kolkata case during protest doctors tied Rakhi to security guards in PGI Chandigarh

रक्षा बंधन पर सुरक्षा की गुहार: PGI चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने सिक्योरिटी गार्ड्स को बांधी राखी, सुरक्षा का प्रण

Mon, 19 Aug 2024 12:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

पीजीआई चंडीगढ़ में अनोखे अंदाज में रक्षा बंधन मनाया गया। पीजीआई की महिला डॉक्टर्स ने सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधी और कोलकाता की घटना को लेकर अपनी सुरक्षा का प्रण भी लिया। पीजीआई के चिकित्सक कोलकाता की घटना को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kolkata case during protest doctors tied Rakhi to security guards in PGI Chandigarh
पीजीआई में सिक्योरिटी गार्ड्स को राखी बांधती महिला डॉक्टर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन है। इस मौके पर पूरे देशभर में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनसे अपनी सुरक्षा का प्रण ले रही हैं। वहीं, पीजीआई चंडीगढ़ में अनोखे अंदाज में रक्षा बंधन मनाया गया। कोलकाता की घटना के विरोध में पीजीआई के चिकित्सक सड़कों पर हैं। रोष जता रही महिला डॉक्टर्स ने पीजीआई के सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधी। महिला डॉक्टर्स ने सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर उनसे अपनी सुरक्षा का प्रण लिया। 
विज्ञापन


महिला चिकित्सकों का कहना है कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ जो दुखदाई घटना हुई है उससे पूरा देश शर्मशार हुआ है। महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा अहम हो गई है। इस रक्षा बंधन पर हर बहन अपने भाई को राखी बांधकर यही प्रण ले कि जैसी घटना कोलकाता में हुई है। ऐसा किसी भी बहन के साथ न हो। इसलिए उन्होंने संस्थान के सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का प्रण उनसे लिया है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता की घटना पर डॉक्टरों का रोष थम नहीं रहा है। सोमवार को भी पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। पीजीआई की ओपीडी में नए मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। 

बैनर लेकर सड़कों पर उतरे डॉक्टर
पीजीआई के डॉक्टरों ने सोमवार को भी रोष रैली निकाली। रैली के दौरान चिकित्सक हाथों में बड़े-बड़े बैनर लेकर चल रहे थे। बैनर में कई तरह के स्लोगन लिखे हुए थे। बेटी को पढ़ाया पर बचा न पाए, वी वांट जस्टिस, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आएंगे इस तरह के स्लोगन लिखे बैनर लेकर डॉक्टरों ने अपना रोष जाहिर किया। 


सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट पास होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट पास होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पिछले सोमवार से चल रही है। इस दौरान पीजीआई की ओपीडी ठप होने से अब तक लगभग 30 से 35 हजार मरीज इलाज से वंचित हो गए हैं क्योंकि सामान्य दिनों में पीजीआई की ओपीडी में आठ से दस हजार मरीज इलाज कराने आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed