{"_id":"5fcd48598ebc3ecf715cb2ef","slug":"kochhar-turned-the-dice-and-lost-the-win-tie-match-twice-chandigarh-news-pkl3963660133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासा पलटा और जीत से चूके कोचर, दो बार मैच हुआ टाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासा पलटा और जीत से चूके कोचर, दो बार मैच हुआ टाई
विज्ञापन
जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान प्वाइंट पाने के लिए बॉल को सही दिशा में र
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गोल्फ क्लब में चल रहे जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैच के रोमांच ने दर्शकों की सांसें रोक दीं।
18वें होल के लिए एशिया के नंबर- 1 गोल्फर रहे आर्निब लाहड़ी और स्थानीय गोल्फर करणदीप कोचर आमने सामने थे। लेकिन जरा सी चूक ने मैच का पासा पलट दिया और करणदीप कोचर के हाथ से जीत फिसल गई। यही नहीं, यह रोमांचक मैच दो बार टाई हुआ और नतीजा नहीं निकला। अब सोमवार को मैच फिर खेला जाएगा। पीजीटीआई के इतिहास में यह पहला मौका है जब निर्णायक दिन से अगले दिन कोई मैच होगा।
एक समय जीत की ओर बढ़ चुके स्थानीय गोल्फर करणदीप कोचर ने जैसे ही 18वें होल में गेंद डाली। वहां उपस्थित उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी दौरान मैच का पासा पलट गया। हुआ यूं कि मैच रेफरी ने करणदीप कोचर पर 17वें होल में गेंद पर पैर लगाए जाने पर 1 स्ट्रोक की पेनल्टी लगा दी। इस वजह से जीत चुके करणदीप कोचर और आर्निब लाहड़ी का स्कोर 12-12 की बराबरी पर आ गया। इस तरह करणदीप के हाथों से रविवार को विजेता ट्रॉफी छिन गई और मैच टाई हो गया।
आधा घंटा लगा कमेटी को निर्णय लेने में
होल में गेंद डालते ही करणदीप के परिवार वाले और समर्थक जैसे ही जीत की खुशी मनाने लगे, रेफरी की एक स्ट्रोक की पेनल्टी ने उनके होश उड़ा दिए। करणदीप कोचर ने इसका विरोध भी किया। आखिर में एक कमेटी बैठी और आधे घंटे की मीटिंग के बाद मैच को टाई घोषित कर दोबारा से 18वां होल खेलने को कहा गया।
विज्ञापन
दो बार मैच हुआ टाई
मैच टाई होने के बाद एक बार फिर से 18वें और निर्णायक होल के लिए आर्निब लाहड़ी और करणदीप कोचर आमने सामने हो गए। यहां पर एक बार फिर से मैच टाई हो गया और दोनों को 18वां होल दोबारा खेलना पड़ा। इस बार दोनों खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी जान लगा दी, लेकिन इस बार भी दोनों खिलाड़ी बराबरी पर रहे। इसके बाद रोशनी कम होने की वजह से दोनों खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया और अब सोमवार को 18वें होल के लिए एक बार फिर दोनों गोल्फर विजेता ट्राफी के लिए आमने सामने होंगे।
कोट..
बयां किया दर्द..मेरे साथ नाइंसाफी हुई
कमेटी ने सही निर्णय नहीं दिया। मेरे हिसाब से यह गलत है। मैंने जानबूझकर 17वें होल में गेंद को टच नहीं किया था। अनजाने में गेंद पांव से छू गई थी। वहां उपस्थित लगभग सभी लोगों ने यह देखा भी होगा। इसके बावजूद मेरे ऊपर एक स्ट्रोक की पेनल्टी लगाई गई है। मुझे लगता है मेरे साथ नाइंसाफी हुई है। - गोल्फर करणदीप काचर