जानिए कैप्टन ने बादल के बयान को क्यों बताया हास्यास्पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम प्रकाश सिंह बादल के बयान, कि वह राइपेरियन राज्यों से नदियों का पानी इस्तेमाल करने पर रॉयल्टी लेंगे, को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बादल पूरी तरह से बूढ़े हो चुके हैं।
कैप्टन ने कहा कि बादल द्वारा दिया नासमझी वाला बयान बताता है कि वह इस मुद्दे पर पूरी तरह से हार चुके हैं। पंजाब का पालन-पोषण करने वाली दोनों नदियां सतलुज और ब्यास राज्य के बाहर से आती हैं।
अकालियों ने पचास साल पहले पंजाब सूबे के निर्माण के लिए हाइड्रो इलेक्ट्रिक बिजली, पानी, जंगल, पर्यटन आदि अहम संसाधन हिमाचल प्रदेश को दे दिए थे। अब बादल किस आधार पर पानी पर रॉयल्टी मांगना चाहते हैं।
'निराधार मुद्दा उठा कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं सीएम'
वास्तव में पंजाब खुद दूसरे राज्य से आ रहे पानी का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे बयान देकर बादल राज्य के लिए और समस्या पैदा करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पानी पर रॉयल्टी मांगी गई तो कल हिमाचल प्रदेश भी पंजाब से रॉयल्टी मांग सकता है।
हिमाचल प्रदेश भी भाखड़ा डैम के निर्माण के मामले में रॉयल्टी हासिल करने में असफल रहा है। कैप्टन ने कहा कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट में असफल रहने के बाद अब बादल रॉयल्टी की बात कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।
वह रॉयल्टी का निराधार दावा कर राज्य के लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुद्दा मुआवजे का नहीं, बल्कि लोगों के खिलाफ उस फैसले का है।
कैप्टन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब के खिलाफ जाने की सूरत में पंजाब कांग्रेस के सभी विधायक और वह लोक सभा से इस्तीफा देंगे। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह फिर से राज्य के पानी की रक्षा हेतु कानून लेकर आएंगे।