देखिए सुखबीर बादल से कौन बोला- वे पुत्तर मैनूं अपना मोबाइल नंबर देईं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ आगामी चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगा। पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची तैयार है और जल्द उम्मीदवारों का एलान किया जाए।
डिप्टी सीएम गुरुद्वारा बाबा विश्वकर्मा भवन में शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सुखबीर बादल ने दावा किया कि अकाली-भाजपा गठजोड़ तीसरी बार सरकार बना कर हैट्रिक बनाएगा।
उन्होंने कहा कि रिकार्ड तोड़ विकास को लोगों की अदालत में रखा जाएगा। उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी की ओर से कराए गए गुप्त सर्वेक्षण बाद कई विधायकों के हलके बदले गए हैं और कई विधायकों का टिकट काटने का फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी का है।
उन्होंने कहा कि विधान सभा उम्मीदवारों की टिकटों पर पार्टी की ओर से जो फैसला लिया जाएगा, वह सभी के लिए मानने योग्य होगा। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे एवं बुद्धिमान और कई सेवानिवृत्त अफसर मैदान में हैं।
'वे पुत्तर मैनूं अपना मोबाइल नंबर देईं'
उन्होंने अकाली दल छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व अकाली मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर और मोगा जिले में जिन दो विधायकों के अलावा ओर विधायकों की ओर से पार्टी छोड़ने की चर्चा पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि लोकतंत्र में सब कुछ होता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है और अकाली दल मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब के पानियों के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस और आप हमले करते कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में टिकटें बेची जा रही हैं और इस मुद्दे से नाराज आप के कई पुराने सीनियर वालंटियर उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।
इस मौके कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, शिक्षा मंत्री डॉ.दलजीत सिंह चीमा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर, अकाली नेता रणविंदर सिंह पप्पू रामूवाला, अकाली दल के जिला प्रधान तीर्थ सिंह माहला और राजवंत सिंह माहला मौजूद थे।
वे पुत्तर मैनूं अपना मोबाइल नंबर देईं
शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पत्रकारों से बातचीत करने के लिए रुके तो इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि वे पुत्तर मैनूं अपना मोबाइल नंबर देईं। इस पर उप मुख्यमंत्री यह कहते हुए कि मेरे पास मोबाइल नहीं है। इनको माहला साहिब का नंबर दे दो, कहते आगे चले गए।