फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know to Chandigarh Puppet Theatre

जानिए, चंडीगढ़ के एकमात्र पपेट थिएटर को

Mon, 09 Jun 2014 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Jun 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
Know to Chandigarh Puppet Theatre

शहर के निजी स्कूलों में इन दिनों पपेट थिएटर वर्कशाप बच्चों को खास पसंद आ रही है। इसका कारण है इस वर्कशाप में बच्चे मस्ती के साथ-साथ एक्टिंग के भी गुर सीख रहे हैं। साथ ही सबके सामने एक्टिंग कर अपनी झिझक भी खत्म कर रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के एकमात्र पपेट थिएटर चंडीगढ़ के निदेशक शुभाशीष नियोगी का कहना है कि बच्चों को पपेट थिएटर रोचक कांसेप्ट लगता है। क्योंकि कठपुतली अक्सर बच्चों को रोमांचित करती है। कठपुतली को थिएटर के जरिए पेश करना बच्चों के लिए नया है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में पपेट थिएटर वर्कशाप की इस साल खासी डिमांड है।
विज्ञापन


वे अभी तक शहर के आधा दर्जन से अधिक  प्राइवेट स्कूलों में वर्कशाप कर चुके हैं। यह ग्रुप कई वर्षों से शहर में पपेट थिएटर को प्रमोट कर रहा है और स्कूली बच्चों की पपेट थिएटर के जरिए एक्टिंग के गुर सीखने के साथ-साथ उनकी काल्पनिकता को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिचक होती है दूर
शुभाशीष ने बताया कि पपेट थिएटर एक ऐसा माध्यम है, जिसमें बच्चों को बिना किसी शर्म और डर के अभिनय करना होता है। इससे बच्चों की हिचक दूर होती है और वह अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन करते हैं। यह पर्सनैलिटी ग्रूमिंग का सबसे बेहतरीन माध्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed