फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know reason behind mysterious sound in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में रहस्यमयी धमाका: लोग बोले- चीन ने ताइवान पर बम फेंका, मगर असली वजह ये बताई जा रही

Thu, 04 Aug 2022 08:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Aug 2022 08:52 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार दोपहर को अचानक तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए। अचानक धमाके की आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकल पड़े। हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर आवाज कहां से आई है। 

विज्ञापन
Know reason behind mysterious sound in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना और मोगा समेत कई क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर रहस्यमयी धमाके की आवाज से लोगों की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे। 

विज्ञापन


धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए और घरों-दफ्तरों से बाहर तक निकल पड़े। धमाके की आवाज के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। हर कोई इस धमाके की अपनी ही वजह बताने में लगा। कोई कह रहा था चीन ने ताइवान पर बम फेंक दिया तो कोई इसे पाकिस्तान की काली करतूत बताने में जुटा रहा। हर किसी के अपने कयास और अपनी राय थी।
विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार दरअसल, एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में तैनात लड़ाकू विमान सुखोई एमकेआई-30 की प्रैक्टिस उड़ानें गुरुवार को थीं। ये सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ध्वनि की रफ्तार से भी तेज उड़ान भरने में समर्थ है। जब कभी विमान की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेज होती है तो तेज धमाके की आवाज होती है। इसे विज्ञान की भाषा में मैक कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से उड़े सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई ने एक बार फिर ध्वनि की रफ्तार को मात दी तो आसमान में जोरदार धमाका हुआ। इस जोरदार धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इसे सोनिक बूम भी कहा जाता है।


सुखोई जैसे सुपरसोनिक लड़ाकू विमान आम तौर पर ध्वनि की रफ्तार को मात देते हैं और आकाश गंगा में उसके धमाके होते रहते हैं जो कभी कभार विमान की डायरेक्शन के चलते धरती में भी सुने और महसूस किए जाते हैं, आज भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed