लंदन में समय बिताना पसंद करते हैं अनिल विज
ये हैं भाजपा के नेता अनिल विज। फिलहाल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता हैं। पार्टी में प्रदेश के बड़े नेताओं में इनकी गिनती होती है। विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ में भी शामिल हो रहे हैं। इनकी मनपसंद जगह लंदन है।
नाम: अनिल विज
रिहायश: अंबाला कैंट
जन्म तारीख: 15 मार्च, 1953
शिक्षा: बीएससी
हॉबी: कोई विशेष नहीं।
प्रोफेशन: बिजनेस
भाषाओं का ज्ञान: हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी
यहां घूमना पसंद करते हैं: लंदन, पेरिस व बेलजियम।
ये है राजनीतिक सफर
राजनीतिक सफर: भाजपा में सक्रिय नेता हैं। 1990 में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष बने। इसके बाद लगातार प्रदेश भाजपा को मजबूत करने में जुटे हैं।
विधायक: चार बार विधायक रहे। पहली बार 1990 में जीत कर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 1996, 2000 और 2009 में जीते। फिलहाल अंबाला कैंट से विधायक हैं। भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अंबाला कैंट से चुनाव मैदान में उतारा है।
पिछला चुनाव: अंबाला कैंट से चुनाव मैदान में उतरे। यहां कुल 1,46,759 वोटों में 1,00,018 वोट पोल हुए। इनमें 49, 214 वोट हासिल कर जीत हासिल की।