फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know onion market price in Chandigarh

Onion Price: चंडीगढ़ में भी बढ़ी प्याज की कीमत, जानें- क्यों आया उछाल, कब तक मिलेगी राहत?

Mon, 30 Oct 2023 01:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 01:52 PM IST
सार

त्योहारों से ठीक पहले प्याज की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है। त्योहारों तक राहत मिलने की उम्मीद कम है। चंडीगढ़ में भी प्याज की कीमतों में उछाल आया है।

विज्ञापन
Know onion market price in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

टमाटर के बाद अब प्याज पर अचानक से महंगाई आ गई है। इस महंगाई ने त्योहार से पहले ही घर का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ में सोमवार को फुटकर में 70-80 और थोक में 52-60 रुपये तक प्याज बिका। 

विज्ञापन


स्थिति यह है कि महज छह दिनों में प्रति किलो प्याज की कीमत पर 35 से 40 रुपये की तेजी आई है। इससे आम जनता परेशान है। उन्हें डर सताने लगा है कि कहीं टमाटर की तरह प्याज की कीमत भी देखते ही देखते आसमान न छूने लगे। वहीं, मंडी के आढ़तियों का कहना है कि आवक अचानक से कम होने के कारण रेट में तेजी आई है, जो अगले 10 से 15 दिन बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन


आढ़ती इसकी मुख्य वजह जमाखोरी बता रहे हैं। उनका कहना है कि स्टॉकिस्टों ने काफी मात्रा में स्टॉक खरीदकर स्टोर कर दिया है। अब वे दाम में और तेजी आने का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण बाजार में आवक तेजी से कम हुई है और दाम तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन बलबीर सिंह का कहना है कि सामान्य दिनों में 14 से 15 ट्रक आने वाला प्याज अब महज चार से पांच ट्रक पर सिमट गया है। आवक अचानक से कम होने से दाम बढ़ना तय है। वहीं, आढ़ती दीपक धवन ने बताया कि मौजूदा समय में सिर्फ नासिक से माल आ रहा है। 

दीपक का कहना है कि जब तक जमाखोरी वाला प्याज बाजार में नहीं आएगा, तब तक दाम में तेजी ही रहेगी, क्योंकि नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) ने भी जो माल खरीदा है, उसे भी सरकार बाजार दर पर ही बेचेगी। ऐसे में राजस्थान के खैरथल से प्याज की नई खेप की आवक शुरू होने पर ही राहत की उम्मीद है। वहीं, अपनी मंडी के सब्जी विक्रेता दिनेश का कहना है कि मंडी से 55 रुपये किलो खरीदा गया माल 70 से 75 रुपये किलो ही बिकेगा, क्योंकि उसमें कुछ माल खराब भी निकल जाता है।

महिलाएं बोलीं- टमाटर के बाद प्याज करने लगा परेशान

अभी चंद महीने पहले टमाटर की महंगाई ने जीना मुश्किल किया था। अब प्याज रुलाने लगा। सरकार को अचानक बढ़ने वाली इस तरह की महंगाई पर रोक के पुख्ता इंतजाम करने होंगे, वर्ना मध्यवर्गीय परिवार हर समय परेशान ही होगा। -डॉली देवी, मौलीजागरां।

प्याज के स्टॉक जब सरकार खरीद चुकी, महंगाई का क्या मतलब

त्योहार पर महंगाई से राहत मिलनी चाहिए लेकिन हर बार उल्टा ही होता है। प्याज के स्टॉक जब सरकार खरीद चुकी है फिर इस महंगाई का क्या मतलब है। सरकार को अपने स्टॉक बाजार में सस्ते दर पर उतार कर जनता को राहत देना चाहिए। -प्रिया, बहलाना।

डराने लगा है किचन का बजट

अब तो किचन का बजट डराने लगा है। ऐसा लगता है जैसे बचत का पैसा ऐसी महंगाई पर ही खर्च हो जाएगा। अगर टमाटर और प्याज पर इस रफ्तार से महंगाई आने लगी तो सोने-चांदी की जगह इसकी खरीदारी के लिए विशेष बचत करनी पड़ेगी। - सपना, रायपुरखुर्द।
 

तिथि फुटकर कीमत थोक कीमत
24 अक्तूबर 40-45 35- 38
25 अक्तूबर 50-55 40-45
26 अक्तूबर 55-60 45-50
27 अक्तूबर 70-80 52-57
28 अक्तूबर 70-80 52- 60
29 अक्तूबर  70-80 52-60

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed