फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know Here, How to Control Diabetes

जानिए, कैसे कर सकते हैं डायबिटीज को कंट्रोल?

Fri, 14 Nov 2014 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Nov 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
Know Here, How to Control Diabetes

साइलेंट किलर यानी डायबिटीज से बचने के सिर्फ तीन सूत्र हैं। पहला चीनी, दूसरा नमक और तीसरा फेट। यदि इन तीनों को कंट्रोल कर लिया तो लोग डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि चीनी ब्लड शुगर बढ़ाती है, जो डायबिटीज का हाई रिस्क फैक्टर है।

विज्ञापन


नमक हाइपटेंशन बढ़ाने में अहम भूमिका होती है। हाइपरटेंशन लोगों को डायबिटीज की तरफ ढकेलने का काम करता है। फैट सभी बीमारियों की जड़ है। खासकर सेंट्रल ऑबेसिटी (गोलाई से पेट निकलना)। इस तरह किसी का पेट निकलता है तो उसमें डायबिटीज के होने चांस सबसे ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन


क्या होता है प्री-डायबिटीज
डायबिटीज से पहले प्री डायबिटीज का दौर आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक जब ब्लड शुगर का लेवल स्टैंडर्ड लेवल से ज्यादा और डायबिटीज के स्तर से कम होता है तो उसे प्री-डायबिटीज कहते हैं। प्री डायबिटीज के कोई ऊपरी लक्षण नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे पहचानने के लिए 30 साल की उम्र में ब्लड शुगर व हीमोग्लोबिन एवन सी टेस्ट कराने चाहिए। यदि प्री डायबिटीज का समय पर डायग्नोज हो जाए और नियमबद्ध तरीके से एक्सरसाइज और डाइट को फालो करते हैं तो डायबिटीज से काफी हद तक बच सकते हैं।

पूरे दिन सिर्फ पांच चम्मच चीनी

Know Here, How to Control Diabetes

डायबिटीज से बचने के लिए सबसे पहले शुगर को कंट्रोल करना होगा। डब्ल्यूएचओ की गाइंडलाइंस के मुताबिक पूरे दिन में सिर्फ पांच चम्मच चीनी लेनी चाहिए। यदि खाली पेट आप ब्लड शुगर की जांच करवाते हैं तो आपका शुगर लेवल 100 मिलीग्राम/डेसीलीटर होना चाहिए।

यदि शुगर लेवल 100-125 मिलीग्राम/डेसीलीटर हो तो व्यक्ति प्री डायबिटीज की चपेट में है। यदि लेवल 126 से ऊपर निकलता है तो व्यक्ति डायबिटीज के शिकंजे में है। हीमोग्लोबिन ए वन सी टेस्ट का लेवल 5.7 प्रसेंटेज से नीचे होना चाहिए। 5.7 से 6.4 प्रतिशत तो प्री डायबिटीज। 6.4 प्रतिशत से ऊपर डायबिटीज कहलाता है।

30 मिनट में ढाई से तीन किलोमीटर की सैर
मोटापे की जांच का अंतरराष्ट्रीय मानक बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स है। आपकी बीएमआई क्या है, इसे मांपने के लिए अपने वजन को अपनी लंबाई (इंच में) से डिवाइड करें। बीएमआई के आधार पर जांचे कि वजन सामान्य है या सामान्य से ज्यादा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यदि आपका बीएमआई 23 से कम है तो सामान्य, 23 से ज्यादा ओवरवेट और 25 से ज्यादा बीएमआई वालों को मोटापे से ग्रसित माना जाता है। फैट को कंट्रोल करने के लिए 30 मिनट में ढाई से तीन किलोमीटर को कवर करें।

एक दिन में सिर्फ पांच ग्राम नमक

Know Here, How to Control Diabetes

नमक को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। यदि नमक को कंट्रोल करते हैं तो मरीज हाइपरटेंशन के साथ डायबिटीज, हार्ट व ब्रेन स्ट्रोक के रिस्क फैक्टर से बचता है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में सिर्फ पांच ग्राम नमक खाना चाहिए।

पांच ग्राम को नापने के लिए एक अच्छा तरीका है। मान लीजिए एक परिवार में पांच सदस्य हैं। एक किलो ग्राम नमक की थैली के मुताबिक 250-250 ग्राम नमक सभी के हिस्से में आता है।

खाने में नमक का प्रयोग इस प्रकार से करना चाहिए कि ताकि नमक की थैली 50 दिन तक चले। यदि 50 दिन तक थैली चलती है तो पांच ग्राम नमक हर किसी के खाते में आया। यह तो खाने की बात हुई। यदि खाने के अलावा कोई स्नैक्स लेते हैं तो वह एकस्ट्रा ही नमक कहलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed