फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nuh Violence: Monu Manesar Kaun Hai Know How Bajrang Dal Activist Linked To Haryana Communal Clashes

Monu Manesar: कौन है मोनू मानेसर, जिसके एक बयान पर भड़का बवाल और जल उठा नूंह

Tue, 01 Aug 2023 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 12:59 PM IST
सार

Who Is Monu Manesar: कुछ माह पहले राजस्थान के भरतपुर निवासी जुनैद-नासिर के शव भिवानी में जली हुई कार में मिले थे। मोनू मानेसर जुनैद-नासिर हत्याकांड का आरोपी है। नूंह में यात्रा से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था।

विज्ञापन
Nuh Violence: Monu Manesar Kaun Hai Know How Bajrang Dal Activist Linked To Haryana Communal Clashes
नूंह में उपद्रवियों ने साइबर थाने में की तोड़फोड़। वाहनों को किया आग के हवाले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Haryana Nuh News : हरियाणा के नूंह में सोमवार को ब्रजमंडल शोभायात्रा के दौरान हिंसक बवाल हुआ। इस पूरे विवाद में मोनू मानेसर का नाम सामने आया है। मोनू मानेसर गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला है। 28 साल के मोनू का असली नाम मोहित यादव है। वह बजरंग दल से जुड़ा है और गोरक्षक के तौर पर काम करता है। सूत्रों के अनुसार, मोनू शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nuh Violence: गृह मंत्री विज बोले- मोनू मानेसर की भूमिका नहीं; हर साल यात्रा निकलती है, पहले कभी ऐसा नहीं हुआ
विज्ञापन


कुछ माह पहले राजस्थान के भरतपुर निवासी जुनैद-नासिर के शव भिवानी में जली हुई कार में मिले थे। मोनू मानेसर जुनैद-नासिर हत्याकांड का आरोपी है। नूंह में यात्रा से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था। बताया जा रहा है कि इसी बयान के बाद नूंह जल उठा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है मोनू
इस बयान की प्रतिक्रिया में दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध जताया और मोनू मानेसर को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इससे पहले फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खां इंजीनियर भी विधानसभा में मोनू मानेसर को प्याज की तरह फोड़ने का बयान दे चुके थे। मोनू मानेसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर लगभग 83 हजार और यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। वह अक्सर गोरक्षा से जुड़े वीडियो अपडेट करता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed