फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about superhit songs of singer Raju Punjabi

Raju Punjabi Death: देसी देसी ना बोल्या कर से लेकर सोलिड बॉडी तक... ये गाने हमेशा दिलाएंगे राजू पंजाबी की याद

Tue, 22 Aug 2023 07:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

राजू पंजाबी का असली नाम राजा कुमार है। हरियाणवी फिल्मी इंडस्ट्री में उनकी पहचान राजू पंजाबी के नाम से थी। राजू पंजाबी ने 1996 में भजनों से गायन की शुरुआत की थी। वर्ष 2013 से हरियाणवी गाने शुरू किए थे। करीब एक हजार से अधिक हरियाणवी और राजस्थानी गाने गा चुके हैं।

विज्ञापन
Know about superhit songs of singer Raju Punjabi
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

विस्तार

हरियाणवी गायक राजू पंजाबी की मौत से शोक की लहर हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह हिसार के जिंदल अस्पताल में आखिरी सांस ली। पीलिया से ग्रसित होने पर राजू पंजाबी को भर्ती कराया गया था। आठ से 17 अगस्त तक अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत बिगड़ने पर करीब 36 वर्षीय राजू पंजाबी को 21 अगस्त की शाम को दोबारा भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन


राजू ने हरियाणवी गानों को देश-दुनिया तक पहुंचाया। उनके गाने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश में धूम मचाते हैं। तेरे सैंडला ने काट बगाई या गाल भाभी री, मीनहे भर में बन जा गी तेरी सोलिड बाडी र, देसी देसी ना बोल्या कर छोरी रै। सबसे अधिक बजते हैं। राजू पंजाबी का अंतिम गाना अस्पताल से ही 12 अगस्त 2023 को रिलीज किया था। इसके बोल हैं 'आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था'। इस गाने को लेकर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट भी लिखी थी। हरियाणवी गायकों, कलाकारों व अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

1996 में भजनों से गायन की शुरुआत की थी

राजू पंजाबी का असली नाम राजा कुमार है। हरियाणवी फिल्मी इंडस्ट्री में उनकी पहचान राजू पंजाबी के नाम से थी। राजू पंजाबी ने 1996 में भजनों से गायन की शुरुआत की थी। वर्ष 2013 से हरियाणवी गाने शुरू किए थे। करीब एक हजार से अधिक हरियाणवी और राजस्थानी गाने गा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदल अस्पताल पहुंचे समर्थक

राजू के निधन की खबर मिलने पर उनके सैकड़ों समर्थक व कलाकार जिंदल अस्पताल पहुंचे। काफी कलाकार उनके शव के साथ उनके पैतृक गांव  रावतसर खेड़ा पहुंचे। जहां राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार किया गया। राजू पंजाबी ने कैमरी रोड स्थित न्यू मॉल इनक्लेव में मकान किराये पर लिया हुआ था। यहां राजू पंजाबी अपनी दो बेटी, पत्नी व अपने छोटे भाई बलवंत के साथ रहते थे। राजू पंजाबी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोग उनके किराये के मकान पर पहुंचे। राजू के शव को यहां नहीं लाया गया। जिंदल अस्पताल से सीधे राजस्थान के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed