फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   know about cabinet minister in khattar government in haryana

आज सीएम पद की शपथ लेंगे खट्टर

Sun, 26 Oct 2014 08:17 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Oct 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
know about cabinet minister in khattar government in haryana

भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर रविवार को पंचकुला के सेक्टर पांच स्थित परेड ग्राउंड में आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन


मंत्रियों में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे सभी 4 नेताओं कैप्टन अभिमन्यु, रामविलास शर्मा, ओमप्रकाश धनखड़ और अनिल विज के अलावा एक महिला, एक अनुसूचित जाति, एक यादव सहित दो अन्य विधायकों के नाम हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के आला नेताओं के साथ चली दो घंटे की बैठक में नहीं, बल्कि बैठक के बाद खट्टर को फोन पर आलाकमान की पसंद के नाम बताए। इससे पहले खट्टर ने राज्य के प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा के साथ संभावित मंत्रियों की सूची तैयार करने के बाद इसे शाह को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद शाह के साथ हुई पार्टी के संगठन महासचिव, प्रभारी सहित राज्य के आला नेताओं की बैठक में मंत्रिमंडल पर कोई चर्चा नहीं हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में भावी सरकार के भावी कार्यक्रमों और नीतियों पर चर्चा हुई।

बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा

know about cabinet minister in khattar government in haryana

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। पार्टी के अतिविशिष्ट सूत्र ने बताया कि रविवार को खट्टर 8 या 9 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे सभी 4 नेताओं के शपथ लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि इनके अलावा एक महिला, एक अनुसूचित जाति, एक यादव और दो अन्य विधायकों के नाम हैं। चर्चा है कि खट्टर के साथ कविता जैन या प्रेमलता सिंह में से एक और राव नरबीर सिंह भी शपथ लेंगे।

हालांकि मुख्यमंत्री पद के चार दावेदारों के अलावा किसी अन्य नाम की पुष्टि नहीं हो पाई। उक्त सूत्र ने यह भी बताया कि फिलहाल मंत्रिमंडल का आकार छोटा रखा जाएगा। बाद में मंत्रिमंडल का छोटा विस्तार किया जाएगा, जिसमें 4 अन्य विधायकों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed