फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   knee implant, chandigarh news, chandigarh pgi

घुटना ट्रांसप्लांट: वसूले जा रहे हैं दोगुने रेट, पीएम को लिखा लेटर

Sat, 25 Mar 2017 12:40 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Mar 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
knee implant, chandigarh news, chandigarh pgi
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल - फोटो : PTI
घुटना ट्रांसप्लांट पर होने वाले खर्च पर पीजीआई सहित दूसरे अस्पतालों ने भले ही कोई नियम न बनाएं हों, लेकिन एक्स-सर्विसमैन कन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) और इंप्लायज स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन (ईएसआईसी) ने खर्च के लिए नियम तय कर रखे हैं। ईसीएचएस ने घुटना ट्रांसप्लांट के लिए 65 हजार रुपये तय कर रखे हैं। इसमें ट्रांसप्लांट के समय लगने वाली सीमेंट की इम्प्लांट बोन भी शामिल है। ईसीएचएस पूर्व सैनिकों के इलाज में खर्च होने वाली राशि का भुगतान करता है। 
विज्ञापन


ईसीएचएस के रेट कई सारी स्टडी और रिसर्च के बाद विशेषज्ञ तय करते हैं। जाहिर है कि ईसीएचएस को अच्छी तरह से मालूम है कि घुटना ट्रांसप्लांट में कितना खर्च आता है, तभी उसका मूल्य 65 हजार रुपये तय किया गया है। इसी तरह से ईएसआईसी ने भी घुटना ट्रांसप्लांट के लिए 72 हजार रुपये का रेट तय रखा है। इसमें टैक्स और बोन सीमेंट भी शामिल है। अब सवाल यह उठता है कि जब इन सरकारी एजेंसियों ने घुटना ट्रांसप्लांट के रेट फिक्स कर रखे हैं तो पीजीआई और मेडिकल कालेज ने क्यों नहीं इस तरह का कदम उठाया।
विज्ञापन


मिली बिल की कापी, डिस्ट्रीब्यूटर के पास कितने रुपये में आता है
डिस्ट्रीब्यूटर के पास घुटना इम्प्लांट कितने रुपये पहुंचता है, इसका एक सुबूत अमर उजाला के पास है। एक कंपनी की ओर से डिस्ट्रीब्यूटर को भेजे गए इम्प्लांट के बिल की कापी  है। उसे देखने से साफ तौर पर पता चलता है कि एक इम्प्लांट की कीमत कितने रुपये का होता है। कंपनी की कॉपी के मुताबिक एक इम्प्लांट की कीमत 50 हजार रुपये से भी कम है। इसी तरह से एक कंपनी ने ट्राइसिटी के एक नामी हास्पिटल को कोटेशन भेजी है, उसमें भी घुटना इम्प्लांट के रेट 65 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेट फिक्स करने के लिए पीएम को लिखा पत्र

knee implant, chandigarh news, chandigarh pgi
पीजीआई में मरीज को महंगा पड़ता है घुटना ट्रांसप्लांट - फोटो : Demo Pic
पीजीआई में ट्रांसप्लांट का खर्च ढाई लाख के करीब
पीजीआई में दोनों घुटना ट्रांसप्लांट का खर्च करीब ढाई लाख के करीब है। सिर्फ इम्प्लांट की कीमत करीब दो लाख के करीब पड़ती है। उसके बाद सर्जिकल आइटम का खर्च, दवा और अस्पताल में रहने का खर्च अलग से लगता है। सेक्टर 32 स्थित मेडिकल कालेज में इसका खर्च करीब दो लाख के करीब आता है।

रेट फिक्स करने के लिए पीएम को लिखा पत्र
बीजेपी फार्मासेल के प्रेसिडेंट प्रिंस भंढुला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरथोपीडिक्स इम्प्लांट के रेट फिक्स करने के लिए लिखा है। उनका कहना है कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने कार्डियक स्टेंट ने रेट फिक्स कर दिए हैं, उसी तरह से आरथोपीडिक्स के रेट फिक्स किए जाएं, ताकि मरीजों को इसका फायदा मिल सके। वीरवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर बताया था कि किस तरह से 52 हजार रुपये का घुटना इम्प्लांट 90 हजार में बिक रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed