फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   KMP Express Way toll tax list Released

केएमपी एक्सप्रेस वे की टोल टैक्स लिस्ट हुई जारी, पढ़िए आपको कितना करना पड़ेगा भुगतान

Sat, 10 Nov 2018 09:12 AM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत ( हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत ( हरियाणा) Updated Sat, 10 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
KMP Express Way toll tax list Released
KMP

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर कार चालकों को 30-205 रुपये तक टोल टैक्स देना होगा, जबकि ट्रक और बस वालों को 100-690 रुपये टैक्स देना होगा। एचएसआईआईडीसी ने सोनीपत से मानेसर तक के सात टोल प्लाजा के लिए टैक्स की दरें तय कर दी हैं। मानेसर से पलवल तक का हिस्सा पहले ही शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


कुंडली से पलवल तक 135.65 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे झज्जर, गुरुग्राम, मेवात से होकर गुजरता है। मानेसर से पलवल तक का 52.97 किमी हिस्सा दो साल पहले ही शुरू हो चुका है। यहां टोल टैक्स वसूला जा रहा है। कुंडली से मानेसर तक का 82.68 किमी का 19 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


केएमपी के किस टोल बूथ पर कितना टैक्स लिया जाएगा इसे तय करके लिस्ट जारी कर दी गई है। मानेसर से पलवल तक शुरू हो चुके हिस्से पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है। अब मानेसर से कुंडली के बीच के लिए निर्धारित टैक्स भी वाहन चालकों को देना होगा।- सुरेंद्र देशवाल, एक्सईएन एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन


मानेसर से पलवल यह है टैक्स
केएमपी के मानेसर से पलवल तक के 52.97 किमी हिस्से पर अभी तक कार, जीप और अन्य यात्री वाहनों से 75 रुपये टैक्स वसूला जा रहा है। इस बीच हल्के कामर्शियल वाहनों से 115 रुपये तो ट्रक और बस से 245 रुपये का टैक्स लिया जा रहा है। इसमें अब कुंडली से मानेसर तक के लिए निर्धारित किया गया टैक्स भी जुड़ जाएगा।

खरखौदा से सोनीपत तक टैक्स
कार/जीप-30          
एलसीवी-45          
ट्रक/बस- 100           
3 एक्सेल-105          
4-6एक्सेल-155       
ओवरसाइज-190      
बहादुरगढ़, झज्जर
कार/जीप-55                  
एलसीवी-95         
ट्रक/बस-195          
3 एक्सेल-210         
4-6 एक्सेल-305     
ओवरसाइज-370       

बादली से झज्जर
कार/जीप-85           
एलसीवी-135          
ट्रक/बस-290           
3 एक्सेल-315          
4-6 एक्सेल-450       
ओवरसाइज-550       

फरुर्खनगर, गुरुग्राम
कार/जीप-105          
एलसीवी-170           
ट्रक/बस-360            
3 एक्सेल-390           
4-6 एक्सेल-560       
ओवरसाइज-680         

पटौदी, गुरुग्राम
कार/जीप-115                       
एलसीवी-190            
ट्रक/बस-395              
3 एक्सेल-430             
4-6 एक्सेल-620          
ओवरसाइज-755          

मानेसर, गुरुग्राम
कार/जीप-130            
एलसीवी-210              
ट्रक/बस-445              
3 एक्सेल-485             
4-6 एक्सेल-695           
ओवरसाइज-845          
यह टैक्स कुंडली के पास बने गढ़ी बाला टोल प्लाजा से लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed