फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kk sharma advisor

प्रशासक के सलाहकार की बना दी दो वोट

Fri, 28 Mar 2014 03:19 PM IST
मयंक मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
मयंक मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
kk sharma advisor
यूटी के चुनाव विभाग ने चंडीगढ़ के प्रशसाक के सलाहकार केवल कुमार शर्मा की दो वोटें बना दी हैं। यूटी प्रशासन की ओर से जारी मतदाता सूची में प्रशासक के सलाहकार के सेक्टर-7 स्थित घर पर शर्मा के नाम की दो वोट है।
विज्ञापन


दोनों के सीरियल नंबर और मतदाता पहचान पत्र नंबर अलग-अलग हैं। शर्मा की वोट 6 जनवरी को प्रकाशित हुई नई मतदाता सूची के बाद बनी है।

शर्मा की तरह ही शहर के 7500 से अधिक मतदाताओं के डुप्लीकेट वोट बने हैं। मतदाता सूची भाग संख्या 107 के पृष्ठ नंबर 51 में केवल कुमार शर्मा की पहली वोट का सीरियल नंबर 1358 है और इसका मतदाता पहचान पत्र नंबर एएक्सएन 2105419 है, जबकि दूसरा वोट का सीरियल नंबर 1359 है और इसका मतदाता पहचान पत्र नंबर एएक्सएन 2110468 है।
विज्ञापन


दोनों में शर्मा की आयु और पिता का नाम एक है। शर्मा का मतदान केंद्र गवर्नमेंट नर्सरी स्कूल, सेक्टर-7 में कमरा नंबर एक होगा।

जानकारी के मुताबिक, चुनाव विभाग ने मतदाताओं का डाटा सॉफ्टवेयर के माध्यम से जब चेक किया तो यह स्पष्ट हुआ कि चंडीगढ़ में लगभग 7500 मतदाताओं के दो वोट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कई मतदाता ऐसे हैं, जिनके वोट अलग-अलग पते पर हैं। कुछ ऐसे भी मतदाता हैं, जिनका एक वोट चंडीगढ़ में और दूसरा दूसरे शहर में है। नियमों के अनुसार कोई भी जब अपना घर बदलता है तो उसे अपने पिछले घर के पते पर वोट कटवानी पड़ती है।

मेरी जानकारी में यह नहीं है कि मतदाता सूची में मेरी दो वोटें हैं। मैं चुनाव विभाग से इसकी जानकारी मांगूंगा कि ऐसा क्यों हुआ है? अगर एक डुप्लीकेट वोट है भी तो वह कट जाएगी। डुप्लीकेट वोटों की सूची भी जारी होगी।
-केवल कुमार शर्मा, प्रशासक के सलाहकार

इस मामले को दिखाया जाएगा। हलांकि, जिस मतदाता की अंगुली में स्याही लग जाती है वह दोबारा वोट नहीं डाल सकता है। चंडीगढ़ में 7500 लोगों की डुप्लीकेट वोट हैं। लेकिन, मतदाता सूची से उन्हें हटाया नहीं जा सकता है। यह लंबी प्रक्रिया है। लेकिन, जिन लोगों की अगर डुप्लीकेट वोट भी है वह भी एक बार ही वोट डाल सकता है।

-मोहम्मद शाईन, उपायुक्त और चुनाव अधिकारी, चंडीगढ़

चुनाव विभाग की तकनीकी गलती के कारण प्रशासक के सलाहकार की दो वोट बनी। कई बार तकनीकी कारणों से डबल एंट्री हो जाती है। इसे चुनाव के बाद ठीक कर दिया जाएगा।
तिलक राज, ज्वाइंट, चीफ इलेक्टोरल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed