फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiteman's little kite made children crazy

‘काइटमैन’ की नन्हीं पतंग ने बच्चों को बनाया दीवाना

Mon, 22 Feb 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kiteman's little kite made children crazy
चंडीगढ़। उत्तर भारत में काइटमैन के नाम से मशहूर देवेंद्र पाल सिंह रविवार को टैगोर थिएटर में आयोजित सिखलेंस सिख कला और फिल्म महोत्सव में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पतंगों की प्रदर्शनी लगाई थी। उनकी बनाई गई छोटी पतंग बच्चों को इतनी आकर्षित कर रही थी, वे उसके चोरों ओर घूमते नजर आए। देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पतंग का आकार इतना छोटा है कि उसे सुई के छेद से आसानी से निकाला जा सकता है। उन्होंने फिल्म महोत्सव में शिरकत करने वाले बच्चों को सुई से पतंग निकालकर दिखाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो साल की मेहनत के बाद इस पतंग को बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने बताया कि इस पतंग को बनाने के लिए बांस और कागज को छोटे आकार में काटने के लिए यूएसए से उपकरण मंगवाए थे। इस पतंग को उन्होंने ग्लास की स्लाइड के बीच में रखकर बचाकर रखा है। इसे वे कई प्रदर्शनी में दिखा चुके हैं। उन्होंने बताया 2001 के बाद वे कई बार इतनी छोटी पतंग बनाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन दोबारा कभी संभव ही नहीं हुआ।
विज्ञापन

फिल्मों में दिखाया सिख समाज का इतिहास और कार्य
फिल्म महोत्सव में आठ देशों में फिल्माई गई सिख समाज के लोगों की ओर से किए जा रहे कलात्मक और सामाजिक कार्यों पर आधारित और समानता के संदेश को दर्शाने वाली 28 लघु फिल्मों को दर्शाया गया। इसमें सिख सेविंग ह्यूमैनिटी फिल्म में दिखाया कि कैसे सिख संगठन कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरु का लंगर फैला रहे हैं और स्थानीय समुदायों की सेवा कर रहे हैं। तरसदी रूह (पंजाबी ) फिल्म को पाकिस्तान के दूरस्थ क्षेत्रों में फिल्माया गया। इस फिल्म में आध्यात्मिक स्थलों के परिदृश्य और वास्तुकला को दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed