फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kishan mandi start in chandigarh, opening by advisor

चंडीगढ़ में किसान मंडी शुरू, एडवाइडर ने किया उद्घाटन

Fri, 08 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
kishan mandi start in chandigarh, opening by advisor
एडवाइजर परिमल राय - फोटो : amar ujala

सेक्टर-34 स्थित ग्राउंड में मार्केट कमेटी की ओर से वीरवार को किसान मंडी का शुभारंभ हुआ। किसान मंडी का उद्घाटन एडवाइजर परिमल राय ने किया। उद्घाटन के बाद एडवाइजर ने 20 रुपये किलो टमाटर खरीदा। वह  मार्केट के लोगों से मिले भी।

विज्ञापन


उन्होंने दुकानदारों को सही तौल और सही दाम पर सब्जी और फल बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो सही से काम नहीं करेगा उन पर कार्रवाई भी होगी। इस अवसर पर डीसी अजीत बालाजी जोशी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामबीर भट्टी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मार्केट कमेटी के डायरेक्टर दविंदर सिंह बबला, सुखविंदर सिंंह, जुझार सिंह, सुनील गुप्ता, पार्षद राजेश गुप्ता और हरजिंदर कौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


मंडी के पहले दिन 364 वेंडरों और 18 किसानों ने अपनी दुकानें लगाईं। किसानों से 35 रुपये ओर वेंडरों से 70 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मार्केट कमेटी चार्ज करेगी। किसान मंडी का उद्घाटन के बाद परिमल राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोगों के लिए बड़ी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही जगह पर सभी को ताजी और अच्छी सब्जी और फल मिलेंगे। इससे बेचनेे और खरीदने वालों को भी लाभ होगा। मंडी  सफलतापूर्वक चलती रहे यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम पैसा कमाना नहीं है। हर वेंडर को पहचान पत्र जारी किया गया है। जिनके पास पहचान पत्र हैं उन्हें काम करने में आसानी होगी।

सेक्टरों में मंडी का शेडयूल
स्थान----------पंजाब मंडी बोर्ड----मार्केट कमेटी

सेक्टर-45------सोमवार-------शुक्रवार
सेक्टर-39------ मंगलवार-------मंगलवार
सेक्टर-40------बुधवार-------शनिवार
रामदरबार------वीरवार-------रविवार
सेक्टर-46------शुक्रवार-------बुधवार
सेक्टर-43------शनिवार-------सोमवार
सेक्टर-34------रविवार-------वीरवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed