फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan : Sukhbir Singh Badal said, Does BJP have the right to declare anybody as anti-national

बुजुर्ग महिलाएं खालिस्तानियों जैसी दिखती हैं? देश विरोधी कहने की हिम्मत कैसे हुई : सुखबीर बादल

Thu, 03 Dec 2020 06:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Sukhbir Singh Badal said, Does BJP have the right to declare anybody as anti-national
Sukhbir badal - फोटो : ANI

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में बुजुर्ग महिलाएं भाग ले रही हैं। क्या बीजेपी और किसी अन्य को राष्ट्र विरोधी कहने का अधिकार है।

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि 'किसान आंदोलन में बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। क्या वे खालिस्तानियों जैसी दिखती हैं। देश के किसानों को राष्ट्र विरोधी बुलाने का यह तरीका है। यह हमारे किसानों का अपमान है।  उनकी हिम्मत कैसे हुई किसानों को एंटी-नेशनल बुलाने की।'
विज्ञापन

 

सुखबीर बादल ने आगे कहा कि 'क्या बीजेपी या किसी और को किसी को भी राष्ट्र-विरोधी घोषित करने का अधिकार है। किसानों ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है और अब आप उन्हें राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं। जो लोग उन्हें देशद्रोही कह रहे हैं वे वास्तव में देशद्रोही हैं।

प्रकाश सिंह बादल और ढींढसा ने लौटाया पदम पुरस्कार
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब से अवार्ड वापसी का दौर भी शुरू हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बाद शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के प्रधान और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म अवार्ड वापस कर दिया है। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भारत सरकार से मिले पद्म विभूषण सम्मान को वापस कर दिया है। बादल का कहना है कि वे किसानों के साथ किए जा रहे केंद्र सरकार के व्यवहार से आहत हैं।


हरसिमरत ने मोदी कैबिनेट से दिया था इस्तीफा
बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर ही अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। हालांकि कुछ समय बाद ही अकाली दल ने एनडीए से अपना नाता भी तोड़ लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed