फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan News: Farmers threw barricades into the canal in Fatehabad

दिल्ली कूच : डबवाली-सिरसा के बाद फतेहाबाद में भी किसानों ने नाका तोड़ा, बैरिकेड्स नहर में फेंके

Fri, 27 Nov 2020 05:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Farmers threw barricades into the canal in Fatehabad
फतेहाबाद में भी किसानों ने नाके तोड़े। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने डबवाली व सिरसा के बाद फतेहाबाद जिले के गांव भोडा होशनाक में हाईवे पर लगे नाके को भी पार कर लिया। पांच हजार से अधिक किसानों की संख्या देखकर पुलिस प्रशासन पीछे हट गया। इसके बाद किसानों ने मिट्टी को हटा दिया और बेरिकेड्स को नहर में फेंक दिया। किसान हिसार की ओर आगे बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले फतेहाबाद डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडीसी समवर्तक सिंह सहित प्रशासनिक अमला रैपिड एक्शन फोर्स के साथ भोडा होशनाक नाके पर सुबह से ही तैनात था। प्रशासन ने इस नाके पर मिट्टी डाल कर बेरिकेड्स लगा दिए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे पहुंचे किसान
डबवाली व सिरसा के रास्ते पंजाब के किसान करीब दोपहर ढाई बजे फतेहाबाद के भोडा होशनाक नाके पर पहुंचे। पहले करीब एक हजार किसानों का जत्था आया। इसके बाद देखते-देखते किसानों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने पर पहले पहुंचे किसान अपने साथियों का इंतजार इसी नाके पर करने लगे। जब किसानों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई तो पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई ढीली पड़ गई।

इसी बीच किसानों ने मिट्टी हटाई और बेरिकेड्स हटाकर नाका खोल दिया। कुछ बेरिकेड्स नहर में भी फेंक दिए गए। इसके बाद करीब शाम साढ़े चार बजे पूरा जत्था हिसार की ओर रवाना हो गया। किसानों के वहां से निकलने के बाद डीसी-एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला वापस लौटा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed