फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kirron kher letter to home ministery, chandigarh news

अफसर भेजने को तैयार नहीं पंजाब-हरियाणा, खाली पड़े हैं कई पद

Mon, 20 Feb 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Feb 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
kirron kher letter to home ministery,  chandigarh news
MP Kirron Kher - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पर अपना हक जताने वाले पंजाब और हरियाणा अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए पैनल भेजने को तैयार नहीं है। खासकर पंजाब कोटे के कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली हैं। बिगड़ती प्रशासनिक व्यवस्था से तंग आकर सांसद किरण खेर ने दोनों प्रदेशों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गृह मंत्रालय (एमएचए) को चिट्ठी लिखी है। 
विज्ञापन


सांसद खेर ने अपनी चिट्ठी में साफ लिखा है कि दोनों प्रदेशों से अधिकारियों का पैनल नहीं आने की स्थिति में यूटी कैडर के अधिकारियों को ही लगाया जाए। डॉक्टरों के रिक्त पदों को भी यूटी कैडर से भरने की अपील सांसद ने एमएचए की स्टैंडिंग कमेटी से की है।
विज्ञापन


इससे पहले भी एक बार किरण खेर ने प्रेस वार्ता कर दोनों प्रदेशों को चंडीगढ़ से मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठाए थे। सांसद कह चुकी हैं कि दोनों प्रदेशों के अधिकारी और नेता यहां की सुविधाओं का लुत्फ तो उठाते हैं लेकिन मेंटेनेंस खर्च चंडीगढ़ प्रशासन को ही उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यूटी कैडर से भरे जाएं अफसरों के पद'

kirron kher letter to home ministery,  chandigarh news
इन दिनों यूटी प्रशासन अधिकारियों की जबरदस्त कमी से जूझ रहा है। खासकर सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी नहीं होने से सभी पॉलिसी लटकी हुई है। जो काम एक सप्ताह का है उसे पूरे होने में छह महीने लग रहे हैं। कार्यकाल खत्म होने या बीच में अफसरों के तबादले के बावजूद उनके बदले में अधिकारी नहीं मिल रहे हैं।

30 जनवरी को कार्यकाल पूरा कर पंजाब लौटे वित्त सचिव सर्वजीत सिंह की जगह अधिकारी नहीं मिला है। जो पैनल पंजाब ने भेजा वह भी सही नहीं होने के कारण वापस भेजना पड़ा। एसएसपी के मामले में भी यही हाल है। सुखचैन सिंह गिल के लौटने के बाद  पंजाब ने जो पैनल भेजा उसमें पदोन्नत अधिकारी का नाम होने के कारण उसे वापस भेजना पड़ा। सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी रहीं भावना गर्ग और ज्वाइंट सेक्रेटरी एस्टेट डा. अदप्पा कार्तिक की जगह भी अधिकारी नहीं मिले हैं। 

यूटी कैडर के अधिकारी के नरसिम्हा और प्रिंस धवन की जगह भी दूसरे अधिकारी नहीं भेजे गए हैं। एसडीएम डा. तपस्या राघव और कृति गर्ग भी लंबी छुट्टी पर चल रही हैं। एसएसपी ट्रैफिक का पद भी नहीं भर पाया है। जिस कारण एक अधिकारी 6-6 विभाग संभाल रहे हैं।

आईएएस अधिकारियों की वर्तमान स्थिति
कैडर                तैनात अधिकारी        रिक्त पद
यूटी कैडर            6                        3
पंजाब कैडर            3                3
हरियाणा कैडर        2                -
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed