फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kirron kher inaugrated jogger park in chandigarh

...लो जी, खुल गया जोगर्स गार्डन, ये हैं खासियतें

Wed, 25 Mar 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Mar 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
kirron kher inaugrated jogger park in chandigarh

चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में पहला जोगर्स गार्डन खुल गया है। उद्घाटन करने खुद सांसद किरण खेर पहुंचीं। इसके निर्माण पर 35 लाख रुपये का खर्च आया है।

विज्ञापन


चीफ इंजीनियर मुकेश आंनद ने कहा कि रोड साइड यह गार्डन तीन एकड़ में बना है जिसका एक चक्कर 1.6 किलोमीटर है। खासतौर से 19 इंच मोटा सिंडर ट्रैक बनाया गया है जो 1964 के टोक्यो ओलंपिक्स तक प्रयोग में था।
विज्ञापन


यह सिंडर ट्रैक एक तरह का रेस ट्रैक है जिसे एथलेटिक्स के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। पार्क में कुल 37 बोलार्ड भी लगाए गए हैं जिनमें 18 वाट का बल्ब लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम जानबूझकर हाई-वोल्टेज लाइट लगाना नहीं चाहते थे क्योंकि इससे आसपास के पेड़ों पर पक्षी अपना घोंसला नहीं बनाते। पार्क तक आने के रास्ते में 45 वाट के बल्ब के साथ 6 इलेक्ट्रिकल खंबे लगाए गए हैं।

मै भी आऊंगी सैर के लिए: सांसद

kirron kher inaugrated jogger park in chandigarh

सांसद किरण खेर ने कहा कि इस गार्डन देख वह सोच रही हैं कि खुद भी यहां पर सैर करने आएं, लेकिन आप लोगों को वादा करना होगा कि इस दौरान कोई भी काम की पर्ची मत थमा देना। इस मौके पर ओल्ड बुक शॉप एसोसिएशन ने सांसद किरण खेर को सन 1980 केदशक की एक बुक भी दी, जिसमें किरण खेर की तस्वीरों की कलेक्शन थी।

सांसद ने कहा कि शहरवासी जिन-जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनको हल करवाने के लिए वह दिल्ली में रहकर काफी प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन और नगर निगम के पास सिगंल विंडो सिस्टम लागू नहीं है, जिस कारण काम की गति धीमी है।

इस समारोह में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता, वार्ड पार्षद सौरभ जोशी, पूर्व मेयर राज बाला मलिक समेत कई भाजपा पार्षदों ने भाग लिया, लेकिन भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद गायब रहे। भाजपा पार्षद के वार्ड में समारोह होने के कारण मेयर पूनम शर्मा ने भी भाग नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed