फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kirron Kher did not get a place on PEC stage in Chandigarh

Chandigarh: सचिवालय में सांसद का नाम मेयर के पीछे लिखा, PEC में मंच पर नहीं मिली जगह, भड़क गईं किरण खेर

Mon, 10 Oct 2022 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 12:08 AM IST
सार

उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति ने भूतल पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा। धर्मपाल और चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने राष्ट्रपति को इमारत की खूबियों के बारे में बताया। राष्ट्रपति इमारत को देखने के बाद सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए निकल गईं।

विज्ञापन
Kirron Kher did not get a place on PEC stage in Chandigarh
किरण खेर (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों को रविवार सुबह नया पता मिल गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह करीब 10:35 बजे सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय की नई इमारत का उद्घाटन किया। उनके साथ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, सांसद किरण खेर, प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल और मेयर सरबजीत कौर भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


मगर सचिवालय की बिल्डिंग के उद्घाटन के दौरान विवाद हो गया। कार्यक्रम में प्रशासक के बाद मेयर सरबजीत कौर का नाम लिखा गया था। सांसद किरण खेर ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि नियमानुसार मेयर से पहले सांसद का नाम होता है। लोगों ने कहा कि मेयर शहर की प्रथम नागरिक हैं, इसलिए वह आगे रहेंगी।
विज्ञापन


सांसद ने मेयर से पूछा कि आपको कोई आपत्ति है तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद कई बार कहने के बावजूद सांसद पीछे नहीं हटीं। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि पेक के कार्यक्रम में मंच पर बैठने वालों में उनका नाम नहीं है। इस पर सांसद गुस्सा हो गईं और वहां नहीं पहुंचीं। सूत्रों की मानें तो सांसद इस संबंध में केंद्र में भी शिकायत करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने तीन प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
यूटी सचिवालय की नई इमारत में राष्ट्रपति करीब 15 मिनट तक रहीं। उन्होंने सचिवालय की नई इमारत के उद्घाटन के साथ तीन अन्य प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया। इसमें किशनगढ़ का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट और सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स में दो एमडब्ल्यू फ्लोटिंग एसपीवी पावर प्लांट का प्रोजेक्ट शामिल रहा। 

उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति ने भूतल पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा। धर्मपाल और चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने राष्ट्रपति को इमारत की खूबियों के बारे में बताया। राष्ट्रपति इमारत को देखने के बाद सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए निकल गईं।

नई इमारत में विभाग के अनुसार होंगे फ्लोर
सचिवालय की नई इमारत करीब 78 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हुई है। इसमें छह फ्लोर हैं और एक बेसमेंट है। बेसमेंट में कार पार्किंग, सर्विस एरिया और एसी प्लांट है। ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन, क्रेच, बैंक, एचडब्ल्यूसी और वेटिंग एरिया है। पहले फ्लोर पर चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और उनके सलाहकार धर्मपाल का दफ्तर होगा। दूसरे फ्लोर पर गृह सचिव, तीसरे फ्लोर पर वित्त सचिव व उनके सभी विभाग, चौथे फ्लोर पर स्वास्थ्य व शिक्षा सचिव के दफ्तर होंगे। पांचवें फ्लोर पर खेल, कार्मिक विभाग के सचिव, एनआईसी व अन्य दफ्तर होंगे। छठे फ्लोर पर लाइब्रेरी और कैंटीन की सुविधा होगी।

ऐसी होगी यूटी की फाइव स्टार ग्रीन बिल्डिंग
सचिवालय की नई इमारत को सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन की तर्ज पर बनाया गया है। सोलर पावर प्लांट वाली यह इमारत भूकंप के झटके से निपटने में सक्षम है। साथ ही इसमें हाई परफॉरमेंस ग्लास, एनर्जी एफिशिएंट लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग, ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टिंग लगाया गया है। इसके सभी फीचर्स को सेंट्रलाइज मॉनिटर किया जाएगा। 

काम पूरा होने के बाद ही यूटी के सभी विभाग एक बिल्डिंग में ही आ जाएंगे। इसमें आबकारी व कराधान, समाज कल्याण, लीगल मेट्रोलॉजी, स्वास्थ्य, स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड और ऑफिस ऑफ ब्लॉक डेवलपमेंट व पंचायत ऑफिसर शामिल हैं। हालांकि उद्घाटन के बावजूद इस इमारत को तैयार होने में अभी कुछ महीने लगेंगे। अधिकारियों के दफ्तर भी अभी तैयार नहीं हुए हैं। अधिकारी दिसंबर तक काम पूरा होने की बात कर रहे हैं। इस इमारत में प्रशासन ने वो भी दफ्तर आ जाएंगे, जो अलग-अलग सेक्टरों से चल रहे हैं। पुरानी इमारत में इंजीनियरिंग के सभी ब्रांच शिफ्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed