{"_id":"255799a47b8d23ef30fa011ffaf29779","slug":"kiran-kher-will-now-campaigning-for-arun-jetli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली का प्रचार करेंगी किरण, अमृतसर रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली का प्रचार करेंगी किरण, अमृतसर रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर अब पार्टी के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगी। चंडीगढ़ में मतदान के बाद उनकी ड्यूटी अमृतसर चुनाव के लिए लगा दी गई।
विज्ञापन
वहां वह भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। शुक्रवार दोपहर को किरण खेर अमृतसर के लिए रवाना हो गई।
अमृतसर से पहले वे जालंधर व फगवाड़ा में अपने करीबियों से भी मिलीं। अमृतसर में किरण की शनिवार और रविवार को 4-4 जनसभाएं रखी गई हैं।
अनुपम खेर मुंबई लौटे
पत्नी किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार में जुटे अनुपम खेर अब वापस मुंबई रवाना हो गए। शुक्रवार को अनुपम ने ट्विट किया और शहर के लोगों का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे मुंबई जा रहे हैं और किरण खेर यहीं रहेंगी।
विज्ञापन