{"_id":"437526d22500325f6552f1227669b216","slug":"kiran-kher-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण के मजाक को कांग्रेसियों ने बनाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण के मजाक को कांग्रेसियों ने बनाया मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Aug 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण खेर के एक मजाक का कांग्रेसियों ने मुद्दा बना दिया। सेक्टर-38 डिस्पेंसरी में रैबीज क्लीनिक का उद्घाटन करने आई सांसद किरण खेर ने मेयर से कहा कि अब आप मेरा स्वागत करने आए हो, तीज पर तो आप मुझे बुलाना नहीं चाहते थे। उनकी ये टिप्पणी पूरा दिन चर्चा का विषय बनी रहीं। वहीं कई कांग्रेस पार्षदों ने खेर की इस टिप्पणी पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन
दरअसल मेयर हरफूल चंद्र कल्याण खुद उनका स्वागत करने के लिए गुलदस्ता लेकर आगे खड़े थे। अपनी गाड़ी से उतरते ही किरण खेर ने मेयर पर टिप्पणी कर दी।
गौरतलब है कि तीज फेस्टिवल में किरण खेर को चीफ गेस्ट न बुलाने पर काफी विवाद हुआ था। मेयर कल्याण खुद ही किरण को न बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे जिस कारण फेस्टिवल एक हफ्ता लेट हुआ।
विज्ञापन