{"_id":"3ec0470b3d02cb8d9e4892afd656a9ca","slug":"kiran-chaudhary-angry-to-congress-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार रथों पर फोटो नहीं होने से किरण चौधरी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार रथों पर फोटो नहीं होने से किरण चौधरी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Sep 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को चंडीगढ़ में 21 रथों को रवाना करने के दौरान रथों पर अपनी तस्वीर न लगाए जाने से आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी नाराज हो गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समिति की उपाध्यक्ष होने के बावजूद उनकी तस्वीर नहीं लगाईं गई है। हालांकि बाद में प्रचार समिति के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने मामले को संभालते हुए सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली और कहा कि भविष्य में इस गलती को सुधारा जाएगा। अशोक तंवर इस मामले पर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
किरण चौधरी की यह नाराजगी प्रचार अभियान शुरू कर ने के मौके पर कांग्रेस के नेताओं को नागवार तो गुजरी लेकिन वे इस मुद्दे पर अधिक कुछ नहीं कह सके। किरण चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की उपाध्यक्ष हैं। इसके बावजूद उनकी तस्वीर चुनाव प्रचार रथ पर नहीं है ये ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का कहना था कि रथों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नहीं बल्कि चुनाव प्रचार समिति ने तैयार करवाया है इसलिए वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
बाक्स: