फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kids carnival_derabassi_glass palace_chandigarh

नौनिहालों का हुनर देखना है तो आज आएं यहां

Sat, 30 Nov 2013 08:42 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
kids carnival_derabassi_glass palace_chandigarh
ग्लास पैलेस का दो दिवसीय सालाना किड्स कार्निवल डेराबस्सी के नजदीक पाम वैली लांस एंड बैंक्वेट में आज से शुरू हो रहा है और 1 दिसंबर तक चलेगा। इस साल इसकी थीम होगी ‘माई वर्ल्ड ऑफ माइथोलॉजी’।
विज्ञापन


कार्निवाल के नौवें संस्करण में ट्राइसिटी के 150 स्कूलों के बच्चे और उनके माता-पिता भाग लेंगे। एनजीओ अक्षर के बच्चे इस कार्निवाल में हिस्सा लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन


ग्लास पैलेस के निदेशक अजय गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कार्निवल बच्चों के लिए है। इसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को सामने लाना है। उनके व्यक्तित्व को ऊंचा उठाना और उन्हें ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिव बनने की दिशा में प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखकर स्कूली बच्चों की फैंसी ड्रेस, कहानी, ड्राइंग और डांस प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चों के इस कार्निवाल में फूड स्टाल और विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गेम्स होंगे।


अजय गुप्ता ने कहा कि कार्निवल के अंतिम दिन 1 दिसंबर, 2013 को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को 10-10 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। बच्चों के लिए सांत्वना पुरस्कार रखे गए हैं।

ग्लास पैलेस की डायरेक्टर रितु गुप्ता ने कहा कि यह कार्निवाल बच्चों में छिपी प्रतिभा उजागर करने में उपयोगी साबित होगी।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed