फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidney donate to daughter in law

हिम्मत: बहु की बढ़ाई आस, जीवनदायिनी बनी सास

Tue, 13 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 13 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kidney donate to daughter in law

सास और बहू के रिश्ते को नई मिसाल देते हए कुरुक्षेत्र की एक 59 वर्षीय महिला ने अपनी किडनी बहू को देकर नया जीवन दिया है। किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन फेज-6 स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुआ है। दोनों महिलाएं आपॅरेशन के बाद तंदरुस्त हैं।

विज्ञापन


मनीषा के पति संजीव ने बताया कि जब उसकी पत्नी की किडनी खराब हुई तो उनकी सारी उम्मीदें टूट गई थीं। उनके पूरे परिवार और रिश्तेदारी में अपनी तरह का यह पहला मामला था। आखिर में उसकी मां सुषमा देवी ने अपनी इच्छा से किडनी दान करने की बात सबके सामने रखी।
विज्ञापन


डाक्टरी जांच में उनकी किडनी पत्नी की किडनी से मैच भी कर गई। अस्पताल के नैफ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट के कंसल्टेंट डॉ.मुनीश चौहान ने बताया कि दोनों के ब्लड ग्रुप चैक किए गए तो वे भी एक जैसे ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का ब्लड ग्रुप ए था। फिर ऑपरेशन की मंजूरी के लिए केस बनाकर भेजा गया। सरकार ने भी तुरंत केस पास कर दिया। इसके बाद यह ऑपरेशन किया गया। सुषमा ने कहा कि उसकी किडनी बहू को मिलने से उसे एक नया जीवन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed