फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo India Youth Games opening ceremony rehearsed in Panchkula

Khelo India Youth Games: पंचकूला में खेलेगा इंडिया, रोशनी से नहाया ताऊ देवीलाल स्टेडियम, आज शाम कई रास्ते रहेंगे बंद

Sat, 04 Jun 2022 12:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 12:48 AM IST
सार

शनिवार को सेक्टर - 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शाम सात बजे खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम के आसपास की सड़कें कुछ समय के लिए बंद रहेगी।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games opening ceremony rehearsed in Panchkula
ताऊ देवीलाल स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत-खलिहान से लेकर खेल के मैदान, खानपान और देश की सुरक्षा में हरियाणवियों के योगदान की झलक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में नजर आएगी। शनिवार को होने वाले उद्घाटन समारोह का अभ्यास शुक्रवार शाम सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह की मौजूदगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। 

विज्ञापन


अभ्यास के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से इस बात का संदेश दिया गया कि चाहे खेती की बात हो या खेलों की, हरियाणा की धरती सोना ही उगलती है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गेट से लेकर पूरा स्टेडियम लाइटों से चमक रहा है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मस्कट धाकड़ भी दिखाएगा अपना जलवा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 के चौथे संस्करण में मस्कट जया और विजय के साथ इस बार दर्शकों को हरियाणा का अपना मस्कट धाकड़ भी देखने को मिलेगा, जो हरियाणा के दूध-दही का खाना और यहां के खेल संस्कृति का परिचायक बनेगा। 

सात हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
ताऊ देवीलाल खेल परिसर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मुख्य आयोजन स्थल है। ऐसे में स्टेडियम में मंच को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की तर्ज पर सजाया गया है। यहां सात हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। एक विशाल स्क्रीन के अलावा दर्शकों की सुविधा के लिए कई छोटी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। 




मंच पर रोशनी के लिए अलग-अलग तरह की लाइटें लगाई गई हैं। लाइटों की रोशनी इतनी तेज है कि रात में भी दिन का आभास होता है। तीरंदाजी और फुटबाल प्रतियोगिताएं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित की जाएंगी जबकि तैराकी और जिम्नास्टिक के मुकाबले अंबाला में होंगे। हॉकी शाहाबाद में और साइक्लिंग व निशानेबाजी प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी। 



आज शाम कई रास्ते रहेंगे बंद
शनिवार को सेक्टर - 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शाम सात बजे खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम के आसपास की सड़कें कुछ समय के लिए बंद रहेगी। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इन रूटों को शाम 4 से रात 9.30 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसमें ओल्ड पंचकूला चौक से सेक्टर - 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क, माजरी चौक से जीरकपुर की तरफ जाने वाली सड़क, सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम लाइट प्वाइंट से डंपिंग ग्राउंड और सेक्टर 23 की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed