फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo Haryana sport competition starts in Karnal and Ambala

खेलो हरियाणा का आगाज: विजेता खिलाड़ियों को मुर्राह भैंस, स्कूटी व स्पोर्ट्स साइकिल देगी भाजपा

Fri, 27 Aug 2021 08:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 08:08 PM IST
सार

शुक्रवार को खेलो हरियाणा खेल प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। हरियाणा के 10 हजार खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश के छह केंद्रों में यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। हरियाणा भाजपा ने तीन स्पर्धओं के विजेता खिलाड़ियों को मुर्राह भैंस, स्कूटी और स्पोर्ट्स साइकिल देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Khelo Haryana sport competition starts in Karnal and Ambala
खेलो हरियाणा का आगाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के तहत करनाल में आयोजित तीन खेल स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों के लिए अलग से इनाम की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता की शुरुआत पर शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंच से एलान किया कि भाजपा बॉक्सिंग (महिला व पुरुष दोनों वर्ग) के विजेता खिलाड़ियों को एक-एक मुर्राह भैंस, टेबल टेनिस विजेताओं को एक-एक स्कूटी और फुटबाल की चैंपियन टीमों के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स साइकिल प्रोत्साहन स्वरूप देगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा होनहार खिलाड़ियों, वीर सैनिकों और मेहनतकश किसानों की भूमि है। टोक्यो ओलंपिक में देश की ओर से 25 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही जबकि पदक जीतने में हमारे खिलाड़ियों की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खजाने का मुंह खोला है। आज से ही 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी में जुट जाएं और पेरिस से विश्व विजेता बनकर वतन लौटें। हम भी 2024 में दिल्ली के एयरपोर्ट पर आपका विश्व विजेताओं की तरह स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


मंजिल उसी को मिलती है जो हारकर जीतता है: खेलमंत्री
खिलाड़ी कभी हारता नहीं है। खिलाड़ी की हार उसे बहुत दूर ले जाने का काम करती है। मंजिल उसी को मिलती है जो हारकर जीतता है। राज्य खेलमंत्री संदीप सिंह ने अंबाला के जीएमएन कॉलेज में खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते वक्त यह बात कही। इससे पहले राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर खेलों का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को शपथ भी दिलवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो हरियाणा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रदेश में छह केंद्रों पर हो रही हैं। इनमें 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में चयन होगा। -पंकज जैन, खेल निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed