फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khattar warning to bureaucracy on Corruption

'वेतन से अगर घर नहीं चलता, जॉब छोड़ दें'

Mon, 10 Nov 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 10 Nov 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
Khattar warning to bureaucracy on Corruption

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रशासन में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए हिदायतें दी और कहा कि अफसरशाही अपने वेतन से काम चलाने की आदत डाल लें। अतिरिक्त खर्चों में कटौती करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अफसरशाही को यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जनहित की योजनाओं का और विकास का पूरा धन जनता के बीच तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह संदेश दिया कि भ्रष्ट अधिकारी अब बख्शे नहीं जाएंगे और सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरा प्रयास करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार रविवार को अपने गृह जिले रोहतक में जिला विकास भवन में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इससे पहले उन्होंने कैनाल रेस्ट हाउस में सुबह 8 बजे से 9 बजे तक घंटे भर जनता की समस्याएं सुनी और कई लोगों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, अधिकारी आम जनता को स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रभावी प्रयास करें। शासक और शासित के बीच की दूरियों को समाप्त करने की बात कहते हुए अधिकारियों को चेताया कि अब जनता का काम करना होगा।

प्रत्येक जिला स्तर पर सीएम विंडो

Khattar warning to bureaucracy on Corruption

प्रशासनिक अधिकारियों को इस भावना को समझना होगा कि सरकार किस प्रकार की उमीदें अधिकारियों से कर रही है। सरकार ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करना चाहती है, जिससे जनता को संतुष्ट किया जा सके।

अधिकारियों को जनता के ट्रस्टी बताते हुए हुए उन्होंने कहा, प्रशासनिक अधिकारियों के पास विवेकाधीन शक्तियां हैं, जिनका प्रयोग प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनहित के कार्यों में किया जाना चाहिए।

जिला स्तर पर बनेंगी सीएम विंडो: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरकार जनता की सुविधा केलिए तेजी से कार्य कर रही है। स्थानीय स्तर पर ही लोगों के कार्य करवाने के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर सीएम विंडो स्थापित करने का निर्णय लिया है। सरकार की मंशा यह है कि लोगों का समय व पैसा बर्बाद न हो और उन्हें अपने कार्यों के लिए बार-बार चंडीगढ़ न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला सचिवालय स्तर पर सीएम विंडो के खुल जाने से वे सभी कार्य स्थानीय स्तर पर ही करा लिए जाएंगे, जिन्हें करवाने के लिए लोगों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे जरूरतमंद व्यक्ति को सबसे पहले मिलना चाहिए। मूलभूत जरूरतों को पूरा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारियों को सरकार की इस भावना को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के सभी सुझावों का स्वागत करेगी।

राजीव के बहाने साधा कांग्रेस पर निशाना

Khattar warning to bureaucracy on Corruption

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। यह निशाना उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान को लेकर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था, जन कल्याण के लिए एक रुपया जारी होता है, लेकिन लाभार्थियों को 15 पैसे मिल पाते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि उस समय ही भ्रष्टाचार को एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर रोकने केप् रयास किए जाते तो काफी पहले ही इस पर अंकुश लगाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर खारा पानी है, उसे भी उपजाऊ बनाने के लिए मेहनत करनी होगी, जिससे किसानों को फायदा पहुंचाया जा सके।

भाजपा कार्यालय में तीन लोगों से की मुलाकात: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा के वरिष्ठï नेता डा. मंगलसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यालय में जमा भाजपाइयों का अभिवादन किया। कहा अच्छे दिन आ चुके हैं। अब आप सभी समस्या और सुझाव दीजिए।

सरकार हर सुझाव पर विचार करेगी। प्रदेश के विकास के लिए प्रदेश और देश दोनों से पर्याप्त धन मिलेगा। इसके आरएसएस कार्यालय में प्रांत प्रचारक सुधीर, प्रांत प्रचारक प्रमुख काश्मीरी लाल, अनिल कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख अनिल कुमार और कार्यालय प्रभारी बलदेव से मुलाकात की। खट्टर ने शहर में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र व पंडित नेकीराम कॉलेज में एडमिनिस्ट्रेटिव कम टीचिंग ब्लॉक का शुभारंभ भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed