फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khaps organized a mahapanchayat against Minister Sandeep Singh

संदीप सिंह प्रकरण: मंत्री के खिलाफ खापों की हुंकार, सर्वखाप महापंचायत में सरकार को कल तक का दिया अल्टीमेटम

Fri, 06 Jan 2023 12:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़/चरखी दादरी/झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़/चरखी दादरी/झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 12:24 AM IST
सार

पंचायत ने फैसला लिया कि अगर शनिवार तक सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया तो डागर खाप और पालम-360 समेत तमाम सामाजिक पंचायतें धनखड़ खाप के साथ आंदोलन करेंगी। वहीं, कादयान सर्वजात खाप पंचायत ने भी धनखड़-12 खाप के निर्णय का समर्थन किया।

विज्ञापन
Khaps organized a mahapanchayat against Minister Sandeep Singh
बैठक में विचार-विमर्श करते खाप फौगाट- 19 के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला कोच से छेड़खानी के आरोपों में घिरे राज्य मंत्री संदीप सिंह की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को खाप पंचायतों ने संदीप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। दिल्ली के गांव झाड़ोदा में हुई सर्वखाप महापंचायत में पिछले दिनों हुई धनखड़-12 खाप में लिए गए फैसले का समर्थन किया गया। 

विज्ञापन


पंचायत ने फैसला लिया कि अगर शनिवार तक सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया तो डागर खाप और पालम-360 समेत तमाम सामाजिक पंचायतें धनखड़ खाप के साथ आंदोलन करेंगी। वहीं, कादयान सर्वजात खाप पंचायत ने भी धनखड़-12 खाप के निर्णय का समर्थन किया। इससे पहले धनखड़-12 और गुलिया खाप भी मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग कर चुकी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश जाट महासभा के प्रधान राजेंद्र सिंह के आह्वान पर गुरुवार को झाड़ोदा गांव में हुई सर्वखाप महापंचायत में डागर खाप, धनखड़-12 खाप, पालम-360, ढांसा-12, मिंडकोला-12 समेत कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें महिला कोच के आरोपों पर मंथन करके मंत्री संदीप सिंह की निंदा की गई। राज्य सरकार पर संदीप सिंह को बचाने का आरोप लगाते हुए सरकार की आलोचना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने फैसला लिया कि महिला कोच का परिवार धनखड़ खाप के गांव में रहता है और उसे न्याय दिलाने के लिए धनखड़ खाप आवश्यक कदम उठा रही है। पंचायत ने फैसला लिया कि इस विषय में धनखड़ खाप का फैसला ही मान्य होगा और धनखड़ खाप का पूरा साथ दिया जाएगा। पंचायत में भाकियू नेता नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत, किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद, पालम-360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह सोलंकी, ढांसा-12 के प्रधान खजान सिंह डागर, बिट्टू डागर, भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह डागर भी मौजूद रहे।

फौगाट-19 खाप ने दी आंदोलन की चेतावनी
बाबा स्वामी दयाल धाम पर गुरुवार को हुई फौगाट-19 खाप की बैठक में मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने के साथ मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग की गई। खाप प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो सभी खापों और सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में उपप्रधान धर्मपाल महराणा, सचिव सुरेश फौगाट, प्रवक्ता शमशेर आदि मौजूद रहे।

धनखड़ खाप के साथ आई कादयान खाप
कादयान सर्वजात खाप की पंचायत में जूनियर महिला कोच के आरोपों को लेकर मंत्री संदीप सिंह की आलोचना की गई। खाप के प्रधान बिल्लू पहलवान ने कहा कि इस मामले में धनखड़-12 खाप जो भी फैसला लेगी उसका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम द्वारा जल्द से जल्द संदीप सिंह को उसके मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed