{"_id":"66c6e2eb27850f4eb3014460","slug":"khanna-police-arrest-four-accused-in-shiv-mandir-theft-case-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खन्ना में शिवलिंग खंडित करने के चार आरोपी काबू, तमिलनाडू और तेलंगाना के मंदिर थे अगला निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खन्ना में शिवलिंग खंडित करने के चार आरोपी काबू, तमिलनाडू और तेलंगाना के मंदिर थे अगला निशाना
Thu, 22 Aug 2024 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:59 PM IST
सार
15 अगस्त को खन्ना के प्रसिद्ध शिवपुरी मंदिर में चोरी करने आए दो चोरों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया था। चोरों ने मंदिर में मूर्तियों को पहनाए गए सोने चांदी के आभूषण उतारे और दानपात्र खाली कर दिए। शिवलिंग और मूर्तियां खंडित करने की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने इस पर रोष जताया और हाईवे जाम कर दिया था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान।
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना में मंदिर में चोरी और शिवलिंग खंडित करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सात दिनों के अंदर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया जो धार्मिक स्थलों मंदिर और गुरुद्वारों को निशाना बना रहा था।
विज्ञापन
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि इस मामले को सुलझाने में चंडीगढ़, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड और लखनऊ पुलिस का भी सहयोग रहा।
यह गिरोह तमिलनाडु और तेलंगाना के मंदिरों में डकैती की योजना बना रहा था। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे मंदिर से चोरी की गई चांदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
In a major breakthrough, @KhannaPolice solves the sensational Shiv Mandir theft case in 7-days by busting an interstate theft gang which was targeting Religious places: Mandir & Gurudwaras with cooperation from @ssputchandigarh, Udham Singh Nagar Police, #Uttarakhand & Lucknow… pic.twitter.com/rHXU5teIAP
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) August 22, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि इस मामले को सुलझाने में चंडीगढ़, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड और लखनऊ पुलिस का भी सहयोग रहा।
यह गिरोह तमिलनाडु और तेलंगाना के मंदिरों में डकैती की योजना बना रहा था। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे मंदिर से चोरी की गई चांदी बरामद कर ली गई है।