फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalistani Supporters in Action Mode, Punjab Youth on Target of Babbar Khalsa Terrorists

अलर्टः विदेशों में बैठे खालिस्तानी हो गए एक्टिव, एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर पंजाब के युवा

Wed, 03 Apr 2019 12:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Apr 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Khalistani Supporters in Action Mode, Punjab Youth on Target of Babbar Khalsa Terrorists
खालिस्तानी समर्थक - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में बेअदबी की घटनाओं के बाद एक बार फिर से विदेशों में बैठे खालिस्तानी समर्थक एक्टिव हो गए हैं। वह मौकों को भुनाने में जुट गए हैं, क्योंकि इन घटनाओं के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। वह खासकर उन युवाओं को निशाना बना रहे हैं, जो धार्मिक प्रवृति के हैं। इसके लिए वह उन्हें रुपयों से लेकर सभी जरूरत की चीजें मुहैया करवा रहे हैं। यह बात बेअदबी कांड के बाद पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में साफ हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं यह सभी जानकारी स्पेशल सेल के अधिकारियों ने दी है। वर्ष 1980 से 1993 तक पंजाब ने आतंक का दंश झेला है। गत तीन साल से आतंकी गतिविधियां फिर तेजी से बढ़ी हैं। 2015 में गुरदासपुर जिले में दीनानगर और 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद धार्मिक नेताओं की हत्या और धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाओं ने सूबे में आतंकी माहौल बढ़ाया है। 1993 में आतंक के खात्मे के साथ खालिस्तान की मांग करने वाले ज्यादातर उग्रपंथी भले ही पंजाब छोड़कर पाकिस्तान, कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में पनाह ले चुके हों।
विज्ञापन


लेकिन समय-समय पर होने वाली आतंकी घटनाओं से साफ है कि उनके नापाक मंसूबे अभी जिंदा हैं। अमृतसर से सटे गांव अदलीवाल में निरंकारी सत्संग भवन पर हमले के तार भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रायोजित केएलएफ (खालिस्तान लिबरेशन फोर्स) से जुड़े बताए जाते हैं। इसके अलावा लुधियाना में बब्बर खालसा के आतंकी पकड़े गए। अब एक बार फिर आतंकी पकड़े गए हैं, जो इस बात को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जन भर और मॉड्यूल होने की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में मार्च 2017 से अक्तूबर 2018 तक 17 मॉड्यूल तोड़े जा चुके हैं, जबकि इस साल में करीब 3 नए मॉड्यूल पकड़े गए हैं। अभी भी एक दर्जन और मॉड्यूल होने की आशंका जताई जा रही है। यही कारण है कि ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अक्तूबर में जालंधर के दो शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी करके खतरनाक हथियारों की बरामदगी की।

इसके अलावा पंजाब के कई हिस्सों में करीब तीन साल में 20 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई हैं। यह गिरफ्तारियां लुधियाना, फरीदकोट, अमृतसर, मोहाली, जालंधर और पटियाला समेत कई इलाकों से हुई हैं।

सोशल मीडिया में नफरत फैलाने वालों पर पुलिस की नजर
पुलिस अब सोशल मीडिया पर सक्रिय उन लोगों पर नजर रख रही है, जो लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करते हैं। इसके अलावा खालिस्तानी विचारधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें कुछ ऑनलाइन वेब पोर्टल व चैनल हैं। पुलिस के अनुसार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे गई है। जल्दी ही इन पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed