फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalistani Leader Amritpal Singh Recruited Human Bombs From Rehab Centres Intelligence dossier

Amritpal Singh: खुफिया रिपोर्ट में नया खुलासा, मानव बम की भर्ती के लिए अमृतपाल ने किया नशामुक्ति केंद्रों...

Mon, 20 Mar 2023 09:15 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Mar 2023 09:15 AM IST
सार

अमृतपाल सिंह को लेकर नया खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के साथ तैयार किए गए एक डोजियर में दावा है कि अमृतपाल सिंह, युवाओं को ‘खाड़कू’ या मानव बम बनाने के लिए तैयार करने में मुख्य रूप से शामिल था। वह युवाओं का ब्रेनवॉश करने में लगा था।

विज्ञापन
Khalistani Leader Amritpal Singh Recruited Human Bombs From Rehab Centres Intelligence dossier
Amritpal singh - फोटो : ट्विटर

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अमृतपाल सिंह हथियार जमा करने और युवाओं को आत्मघाती हमले के लिए तैयार कर रहा था। इसके लिए अमृतपाल सिंह एक धार्मिक स्थल और नशा मुक्ति केंद्रों का इस्तेमाल कर रहा था। 
विज्ञापन


खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को यह जानकारी साझा की। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के साथ तैयार किए गए एक डोजियर में दावा है कि अमृतपाल सिंह, पिछले साल दुबई से कथित तौर पर पाकिस्तान के आईएसआई और विदेशों में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों के इशारे पर भारत आया। 
विज्ञापन


दावा किया गया है कि यहां आने के बाद अमृतपाल सिंह युवाओं को ‘खाड़कू’ या मानव बम बनाने के लिए तैयार करने में मुख्य रूप से शामिल था। वह युवाओं का ब्रेनवॉश करने में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि नशामुक्ति केंद्रों में भर्ती होने वाले युवकों को बहला-फुसलाकर 'बंदूक संस्कृति' की तरफ धकेला जाता था। अधिकारियों ने कहा कि मारे गए आतंकवादी दिलावर सिंह का रास्ता चुनने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था, दिलावर सिंह ने मानव बम के रूप में काम किया और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार

आनंदपुर खालसा फोर्स बनाने की तैयारी में था अमृतपाल
उधर, खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ कनेक्शन सामने आया है। पुलिस का दावा है कि अमृतपाल आईएसआई की मदद से आनंदपुर खालसा फोर्स बनाने की तैयारी में था। 

अमृतपाल को विदेशी फंडिंग होने का भी शक
अमृतपाल के घर व साथियों से बरामद हथियारों पर एकेएफ (आनंदपुर खालसा फोर्स) लिखा मिला है। साजिश के तहत धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर पंजाब में माहौल बिगाड़ा जा रहा था। उसे विदेशी फंडिंग होने का भी शक है। जालंधर रेंज के डीआईजी स्वप्न शर्मा ने अमृतपाल के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से होने की पुष्टि की है।

दुबई में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया था अमृतपाल
डीआईजी स्वप्न शर्मा ने बताया कि जिस मर्सिडीज गाड़ी में अमृतपाल घूमता था, वह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नशा तस्कर रणदीप के भाई की है। गाड़ी के बारे में पूरी जांच की जा रही है। इस गाड़ी के लिए पैसा कहां से आया और उससे अमृतपाल के क्या संबंध है? उधर, काउंटर इटेंलिजेंस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबकि अमृतपाल सिंह दुबई में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह दुबई में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया। अमृतपाल को धर्म के नाम पर भोले-भाले युवाओं को फंसाने के लिए कहा गया है। इसके लिए पैसा आईएसआई देगी।

खंडा आतंकवादी जगतार सिंह तारा का करीबी 
अमृतपाल का कनेक्शन यूनाइटेड किंगडम (यूके) से भी जुड़ रहा है। उसके यूके स्थित सिख कट्टरपंथी और शिरोमणि अकाली दल (मान) के उपाध्यक्ष अवतार सिंह खंडा के साथ लिंक है। खंडा आतंकवादी जगतार सिंह तारा का करीबी है। पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तानी नेताओं द्वारा नई दिल्ली में नेताओं पर हमला करने और पंजाब में धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की साजिश रची जा रही थी। इसमें इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ लखबीर सिंह रोडे कमांड कर रहा था और अप्रत्यक्ष रूप से अमृतपाल सिंह उसके संपर्क में था।

यह भी पढ़ें: अब तक का सबसे बड़ा खुलासा: ISI के संपर्क में था अमृतपाल, बना रहा था आनंदपुर खालसा फोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed