फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalistan supporters attack Indian nationalist editor's house in Canada

Chandigarh News: कनाडा में भारतीय राष्ट्रवादी संपादक के घर पर खालिस्तान समर्थकों का हमला

Tue, 21 Jan 2025 10:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Khalistan supporters attack Indian nationalist editor's house in Canada
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। कनाडा में पंजाबी रेडियो स्टेशन चलाने वाले संपादक जोगिंदर बासी के घर पर सोमवार को खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके गैराज में तोड़फोड़ की। जोगिंदर बासी भारतीय राष्ट्रवादी संपादक हैं और कनाडा में रहते हुए उनकी कोठी पर आज भी तिरंगा फहराता है। जोगिंदर बासी ने कहा कि वह भारत में पंजाब यात्रा पर रवाना होने ही वाले थे लेकिन खालिस्तानी समर्थकों ने उनकी कोठी पर हमला कर दिया।
बासी का परिवार इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित है। उनका कहना है कि यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि खालिस्तानी समर्थकों ने किया है। मैंने इस संबंध में कनाडा की टोरंटो पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जोगिंदर बासी को पहले भी खालिस्तान समर्थकों की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। जब भी पंजाब आते हैं तो उन्हें यहां पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा दी जाती है। हर वक्त उनके साथ सुरक्षा घेरा चलता है।
विज्ञापन

करीब 3 महीने पहले दुबई के नंबर से एक युवक ने उन्हें मैसेज भेजकर धमकी दी थी। कुछ दिन पहले कनाडा में कुछ खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय ध्वज का अपमान किया था। इस पूरे मामले को लेकर जोगिंदर बासी ने एक वीडियो बनाकर अपने यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया था। इसके बाद उन्हें उक्त धमकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियो शो के दौरान बासी ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा था कि जो लोग भारत से आकर कनाडा में बसे हैं, उनकी मातृभूमि भारत है और तिरंगे का अपमान करना अपनी मातृभूमि का अपमान करने के बराबर है। तिरंगा फाड़कर खालिस्तानी समर्थक अपनी मां के कपड़े फाड़ रहे हैं। बासी जालंधर के गोराया के बीड़ बंसियां के रहने वाले हैं और मंगलवार को ही पंजाब लौट रहे हैं, उनकी सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed