फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Keshni Anand Arora new Haryana chief secretary

केशनी आनंद अरोड़ा बनीं हरियाणा की नई मुख्य सचिव, दो बहनें भी संभाल चुकी हैं कमान

Mon, 01 Jul 2019 05:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jul 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Keshni Anand Arora new Haryana chief secretary
नई मुख्य सचिव आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी सेवानिवृत्त हो गए हैं। वो पिछले साढ़े चार साल मुख्य सचिव की कमान संभाले थे। हरियाणा की नई मुख्य सचिव आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा बन गई हैं। 1983 बैच की आईएएस अधिकारी अरोड़ा को हरियाणा का 33वां मुख्य सचिव (सीएस) बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपना पदभार भी संभाल लिया है।

विज्ञापन


वर्तमान मुख्य सचिव डीएस ढेसी 30 जून 2019 यानि आज सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह 31 दिसंबर 2014 को हरियाणा के 32वें मुख्य सचिव बने थे। उन्हें सेवा विस्तार मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

विज्ञापन

ढेसी की गिनती मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबियों में होती है। नई मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा अभी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं। ढेसी के बाद वह सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। इसलिए वरिष्ठता अनुसार केशनी ही मुख्य सचिव पद की प्रमुख दावेदार थीं। 

खास बात यह है कि केशनी आनंद अरोड़ा को दो बहनें भी हरियाणा की मुख्य सचिव रह चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद 8 नवंबर 2005 से 30 अप्रैल 2016 तक मुख्य सचिव रहीं, जबकि उर्वशी गुलाटी को 31 अक्टूबर 2009 से 31 मार्च 2012 तक मुख्य सचिव पद संभालने का मौका मिला। 

अब केशनी मुख्य सचिव बनने जा रही हैं। उनके बाद हरियाणा के आईएएस की वरिष्ठता में 1984 बैच की आईएएस नवराज संधू हैं। वह इसी साल 30 नवंबर को रिटायर हो रही हैं। केशनी की जगह उन्हें राजस्व विभाग का वित्तायुक्त लगाया जा सकता है। इस साल गृह सचिव आईएएस एसएस प्रसाद 31 जुलाई और सुरीना राजन 31 अगस्त को रिटायर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed