मतदान पर कड़ी नजर रखेंगे केजरीवाल, पंद्रह हजार वॉलंटियर तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल शनिवार को चंडीगढ़ से मतदान पर नजर रखेंगे। बाहरी होने के कारण उन्हें वीरवार शाम को प्रचार खत्म होने के बाद पंजाब छोड़ना पड़ा। इसके बाद वह चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।
आप को आशंका है कि सत्ताधारी शिअद-भाजपा मतदान में गड़बड़ कर सकते हैं। इसलिए केजरीवाल ने दिल्ली जाने के बजाय मतदान तक चंडीगढ़ में ही रहने का फैसला किया है।
वह दिन भर पंजाब के सभी हलकों के वॉलंटियर्स और नेताओं के सीधे संपर्क में रहेंगे। उनके साथ दिल्ली से आए नेताओं की पूरी टीम भी रहेगी, क्योंकि प्रचार खत्म होने के बाद सभी को पंजाब छोड़ना पड़ा है।
मतदान में गड़बड़ी पर खुफिया कैमरों से नजर रखेगी आप
आप ने चुनाव में गड़बड़ी पर नजर रखने को भी विशेष योजना तैयार की है। खुफिया कैमरों से लैस करीब पंद्रह हजार वॉलंटियर्स की फौज तैयार की गई है, जिन्हें पहले ही पूरी ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
इन सभी को कहा गया है कि जहां भी गड़बड़ नजर आती है, अपने खुफिया कैमरों से रिकार्ड करें। साथ ही चंडीगढ़ में बनाए गए पार्टी के कंट्रोल रूम को भेजें।
इन लोगों को की-चेन और बटन कैमरे दिए गए हैं। इन वॉलंटियर्स से आने वाली ऑडियो और विडियो क्लिप को पार्टी सीधे चुनाव आयोग को भेजेगी। ये लोग चुनाव में शराब और पैसे के इस्तेमाल पर भी खास नजर रखेंगे। आप यह प्रयोग पहले दिल्ली में भी कर चुकी है।