'केजरीवाल अपने नेताओं की नशाखोरी से ध्यान भटकाने की कर रहे कोशिश'
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर नशे जैसे गंभीर मुद्दे को महत्वहीन बनाने का आरोप लगाया। इस संबंध में उनकी टिप्पणियों को घटिया भी को भी उन्होंने घटिया करार देते हुए खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने पार्टी नेताओं पर लग रहे नशाखोरी के आरोपों से लोगों का ध्यान भटकाने की निराशाजनक कोशिश में हर तरह के झूठ का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि खुद आप वर्करों व वालंटियरों द्वारा पार्टी नेताओं के खिलाफ नशाखोरी के आरोप लगाए हैं।
कैप्टन ने दी केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती
जिनमें से कई नेताओं को भ्रष्टाचार व सैक्स स्कैंडलों में भी पकड़ा जा चुका है। कैप्टन ने केजरीवाल की निंदा करते हुए कहा है कि इससे यह भी पता चलता है कि आप के राष्ट्रीय कनवीनर राज्य के लोगों से अनजान हैं।
एसवाईएल जैसे गंभीर मुद्दे पर लोगों को धोखा देने वाले केजरीवाल जिस राज्य का पक्ष लेने में विफल रहे हैं।
अब वे नशे के मुद्दे पर गुमराहपूर्ण बयान देकर लोगों के जख्मों पर नमक रगडऩे की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर केजरीवाल को निराधार व घटिया आरोप लगाने की बजाय नशे और एसवाईएल जैसे मसलों सहित पंजाब के अहम मुद्दों पर खुली बहस करने की चुनौती दी है।