फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal's manipulating video clip viral, a case filed

जाली पत्र के बाद केजरीवाल की वीडियो क्लिप से छेड़छाड़, केस दर्ज

Sat, 04 Feb 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 04 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal's manipulating video clip viral, a case filed
अरविंद केजरीवाल

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का जाली पत्र अपलोड करने के बाद अब अरविंद केजरीवाल का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के रहने वाले आम आदमी पार्टी के सचिव गुलशन छाबड़ा की शिकायत पर मटौर थाने में धारा 66, 66ए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में पुलिस अपने साइबर एक्सपर्ट की सहायता लेगी। 

जानकारी के मुताबिक मटौर थाने को दी गई पुलिस में कहा गया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की वीडियो क्लिप से किसी ने छेड़छाड़ की है।

संजय सिंह का जाली पत्र भी हुआ था वायरल

Kejriwal's manipulating video clip viral, a case filed
अरविंद केजरीवाल

इसके बाद उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। इसमें केजरीवाल को यह कहते हुए दिखाया गया है कि अकालियों को वोट न दो, कांग्रेसियों को दो।  

इससे पहले सोशल मीडिया में आप नेता संजय सिंह का एक पत्र भी वायरल हुआ था। जिसमें अरविंद केजरीवाल को कहा गया था कि हाल ही में आए इंटर्नल सर्वे हमारे अनुकूल नहीं है। 

आज की स्थिति में कांग्रेस 69 सीटों पर अपनी पकड़ जमाए बैठी है। जबकि 11 और सीटों पर आगे बढ़ रही है। इस पत्र को आप ने जाली बताया था। इस संबंधी फेज-एक थाने में केस दर्ज किया गया था। 

हालांकि इस मामले में भी आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए है। सोशल मीडिया पर गलत प्रचार के संबंध में आप द्वारा यह दूसरा केस दर्ज करवाया गया है। 

इससे पहले रिटर्निंग अफसरों द्वारा केस दर्ज करवाए गए हैं। एक केस अकाली दल की सरपंच पर हुआ था। उस पर आरोप था कि उसने लोगों को गैस चूल्हे बांटे। जबकि दूसरा केस हलका रोपड़ के कांग्रेसी उम्मीदवार पर हुआ था। उनकी प्रचार सामग्री बिना परमिशन शहर से मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed