{"_id":"13b6236ece5518628738fb68f79cd7aa","slug":"keep-the-doctor-away-from-february-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डॉक्टर को दूर रखें’ में एक्सपर्ट देंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डॉक्टर को दूर रखें’ में एक्सपर्ट देंगे टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चैरिटेबल मल्टी स्पेशलिएटी हास्पिटल सोहाना की ओर से ‘डाक्टर को दूर रखे’नामक कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत हास्पिटल की ओर से एक पैनल बनाया गया है, जो हर शनिवार को आम आदमी की भाषा में मरीजों को बीमारियों के प्रति जागरूक करेगा, ताकि वे डाक्टर से दूर सकेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत आठ फरवरी से होगी।
विज्ञापन
हर सप्ताह का एक विषय होगा। उस विषय के एक्सपर्ट उस बीमारियों की बारीकियों के बारे में लोगों को विस्तार से बताएंगे। यह परामर्श पूरी तरह से मुफ्त होगा।
मुफ्त मेडिकल सलाह को वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। यह जानकारी सोशल साइट पर भी उपलब्ध होगी। मुफ्त मेडिकल सलाह को विभिन्न ऑनलाइन न्यूज एवं पोर्टल्स के साथ भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
हास्पिटल के सीईओ डॉ. गगनदीप सिंह सचदेवा ने बताया कि अधिकांश रोगों की पहचान यदि शुरुआती स्तर पर हो जाए तो उसे नियंत्रित किया जा सकता है।
यदि ऐसा नहीं किया तो वह गंभीर रोग में तब्दील हो जाता है। इसलिए मेडिकल पैनल को गठित किया जा रहा है ताकि लोग डाक्टर से दूर रह सकें।
उन्होंने बताया कि उनका हास्पिटल एक स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं और मरीजों को निरंतर शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों के तहत जोड़ रहे हैं।