फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Keep temperature measuring machine in every hostel, continue the work of sanitation

हर हॉस्टल में रखें तापमान नापने की मशीन, सैनिटाइज का काम भी जारी रखें

Wed, 24 Jun 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Keep temperature measuring machine in every hostel, continue the work of sanitation
चंडीगढ़। पीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर ने सभी हॉस्टलों के वार्डनों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने हॉस्टलों में तापमान नापने की मशीन रखें। जो भी छात्र या कोई व्यक्ति आता है तो उसका तापमान चेक करेें। तापमान सही मिलने पर ही उसे प्रवेश दें। यदि किसी की तबीयत खराब होती है तो उसे तुरंत चिकित्सक के पास भेजें। इसके अलावा सैनिटाइज का काम भी जारी रखें। इसके अलावा नियमित सफाई अभियान चलाएं। सफाई बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर ने सख्त लहजे में कहा है कि गड़बड़ी किसी प्रकार की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों का संचालन बेहतर ढंग से होना चाहिए। पेंडिंग कार्य निपटा लिए जाएं। यदि किसी हॉस्टल में रिपेयर आदि की जरूरत महसूस हो रही है तो वह कार्य करवा लें। शौचालयों आदि की सफाई भी नियमित करवाई जाए। साथ ही हर दिन की मॉनीटरिंग होगी, जहां भी कमियां मिलेंगी तो कार्रवाई होगी। छात्रों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जाए। यदि किसी समस्या के हल करने में समय लग रहा है तो रास्ता निकालें। हॉस्टल छात्रों की सुविधा के लिए बने हैं इसलिए इस बात का ध्यान रखा जाए। हॉस्टलों में रुके हुए छात्रों की समय-समय पर समस्याएं जानते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed