{"_id":"6888ee950d39bd830408280e","slug":"keep-backup-for-oxygen-and-electricity-supply-in-government-hospitals-dr-balbir-singh-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-776747-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिजली की आपूर्ति के लिए रखें बैकअप : डॉ. बलबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिजली की आपूर्ति के लिए रखें बैकअप : डॉ. बलबीर सिंह
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिजली की आपूर्ति के लिए बैकअप होना चाहिए।
सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए डाॅ. बलबीर सिंह ने बिना रुकावट दिन-रात ऑक्सीजन की उपलब्धता, कार्यशील यूपीएस प्रणालियों और मुकम्मल तौर पर कार्यशील जनरेटर सेटों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ओपीडी मरीजों को रजिस्ट्रेशन के एक घंटे के अंदर इलाज मुहैया करवाया जाना चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जनों को सभी 368 किस्मों की जरूरी दवाओं का कम से कम एक महीने का बफर स्टाक रखने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि इनकी कमी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एसएमओ को अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी गैर-जरूरी दवा खरीदने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने एलान किया कि हर डाॅक्टर, स्टाफ नर्सों को गंभीर देखभाल और एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट में प्रशिक्षण दिया जाएगा।