फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karwa Chauth 2017, Indian women celebrate the festival of love

करवाचौथ 2017: सुहागिनों ने पिया और चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत

Mon, 09 Oct 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Oct 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2017, Indian women celebrate the festival of love
Karwa Chauth 2017
चंडीगढ़ में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया। सुहागिनों ने चांद का दीदार करने के बाद अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। करवाचौथ पर रविवार को मंदिरों में पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। शाम चार बजे से ही महिलाएं मंदिरों में सज धज कर पहुंचना शुरू हो गई। मंदिर के पुजारियों ने व्रतियों को करवाचौथ की कथा सुनाई। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में महिलाओं को उनके पतियों ने कुछ इस अंदाज में पानी पिला कर व्रत तुड़वाया। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी ईश्वर दत्त शास्त्री और पंडित सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह कार्तिक की कथा हुई। शाम में करवाचौथ व्रत करनेवाली सुहागिनों ने मंदिर आकर कथा सुनी। एक हजार से भी अधिक महिलाएं मंदिर में आकर समूह में कथा श्रवण किया। महिलाओं ने आपस में थालियां भी बटाई। कथा सुनने के लिए महिलाएं इंतजार भी करती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में महिलाओं को उनके पतियों ने कुछ इस अंदाज में पानी पिला कर व्रत तुड़वाया। उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के श्री शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर में पूजा के लिए पहुंची। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर सहित अन्य मदिरों में भी सुहागिनों की भीड़ रही। इस अवसर पर सुहागिनों ने भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की। महिलाएं सामूहिक रूप से मंदिर में पूजा की और कथा श्रवण की। 

करवाचौथ व्रत में मंदिर में पूजा के लिए आई सुहागिनों में अर्चना सिंह, संगीता रानी, श्वेता गोयल सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि अपने परिवार और पति की सुख शांति और समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। सेक्टर-11 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में करवाचौथ पर बड़ी संख्या में महिलाएं कथा सुनने आई। महिलाएं सामूहिक रूप से कथा सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed