फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, Union Ministers Hardeep Puri and Harsimrat Kaur Badal leave for Pakistan

करतारपुर कॉरिडोरः पाक जाने पर बोलीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, मुझे बाबा नानक ने बुलाया

Thu, 29 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, Union Ministers Hardeep Puri and Harsimrat Kaur Badal leave for Pakistan
हरसिमरत कौर बादल

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और हरदीप पुरी करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए पाकिस्तान पहुंचे और वहां उनके और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने कॉरिडोर का शिलान्यास किया। हरसिमरत कौर अपनी यात्रा से पहले अटारी-वाघा सीमा पर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि, सरहद के पार, जहां उन्हें कोई नहीं जानता है, वहां शीश नवाने व अरदास करने के लिए बाबा नानक ने उन्हें बुलाया है। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए रुमाला साहिब को हाथों में लेकर हरसिमरत ने कहा करतारपुर साहिब जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विज्ञापन


देश विभाजन के बाद दोनों देशों में कड़वाहट भरी थी। करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण नई उम्मीदें पैदा करेगा। अटारी सड़क सीमा पर मीडिया से बातचीत में हरसिमरत ने नम आंखों से कहा कि उनके लिए यह क्षण भावुकता से भरा है। वह अपने साथ श्री हरिमंदिर साहिब के सरोवर का पवित्र जल भी साथ ले कर जा रही हैं। हरसिमरत ने कहा कि करतारपुर साहिब-कॉरिडोर के निर्माण का फैसला  दोनों सरकारों का ऐतिहासिक कदम है। बाबा नानक ने मानवता का संदेश पूरी दुनिया को दिया। करतारपुर का कॉरिडोर दोनों देशों के बीच की कड़वाहट दूर करेगा
विज्ञापन


वाजपेयी ने भी की थी करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण की बात : हरदीप
केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि करतापुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए 1994-1995  में दोनों देशों के बीच एक बैठक हुई थी। 1999 में जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान गए थे तब भी करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर नवाज शरीफ के साथ बातचीत हुई थी। भारत सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी का फैसला करने के लिए कई बार विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 22 नवंबर की कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया। हरदीप पुरी ने चेताया कि अब इस फैसले पर अमल भी होना चाहिए। दोनों देशों की सरकारों ने अपने अपने इलाके में कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है। वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें करतारपुर साहिब के दर्शन करने का मौका मिला। वह एक श्रद्धालु बनकर पाकिस्तान जा रहे हैं। दोनों सरकारों ने सिखों की मांग स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed