फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, Record Pilgrims Visited Kartarpur Sahib

550वां प्रकाश पर्वः कॉरिडोर खुलने का बड़ा फायदा, रिकॉर्ड 1467 श्रद्धालु पहुंचे करतारपुर साहिब

Mon, 25 Nov 2019 10:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(गुरुदासपुर)
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(गुरुदासपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Nov 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, Record Pilgrims Visited Kartarpur Sahib
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा - फोटो : PTI
करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को 1,467 श्रद्धालु गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे जो नौ नवंबर को कॉरिडोर खुलने के बाद सबसे ज्यादा है। रविवार से पहले यह आंकड़ा प्रतिदिन 700 के पार भी नहीं पहुंच पा रहा था।
विज्ञापन


आव्रजन अधिकारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे लोग ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को जानते जाएंगे, आने वाले दिनों में इस आंकड़े में बढ़ोतरी दर्ज होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद अगले तीन दिनों में महज 897 श्रद्धालुओं ने ही करतापुर साहिब जाकर दर्शन किए।
विज्ञापन

श्री करतारपुर साहिब के श्रद्धालुओं के लिए एक और सुविधा

पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को एक और सहूलियत देते हुए पंजाब सरकार ने डेरा बाबा नानक बस स्टैंड से करतारपुर साहिब कॉरिडोर के प्रवेश स्थल तक बस सेवा शुरू की है। यह जानकारी परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने शनिवार को दी।

मंत्री ने बताया कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए शनिवार से इस शटल सर्विस का संचालन शुरू हो गया है। यह डेरा बाबा नानक बस स्टैंड से सुबह 8.45 बजे चलेगी और सुबह 9 बजे कॉरिडोर पहुंचेगी। शाम को एक अन्य बस कॉरिडोर से डेरा बाबा नानक बस स्टैंड के लिए शाम 5.15 बजे चलेगी।

रजिया सुल्ताना ने कहा कि यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि पंजाब रोडवेज को राज्य के अन्य प्रमुख शहरों से डेरा बाबा नानक तक की कुछ मौजूदा बस सेवाओं को भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित पैसेंजर टर्मिनल तक बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed