फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur corridor, Prime Minister Narendra Modi, Dera Baba Nanak

करतारपुर कॉरिडोरः दो स्टेजों के विवाद से प्रधानमंत्री रहे दूर, ऐसे बनाया संतुलन

Sun, 10 Nov 2019 02:54 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Nov 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur corridor, Prime Minister Narendra Modi, Dera Baba Nanak
प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का किया उद्घाटन।

550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की मुख्य स्टेज को लेकर एसजीपीसी और पंजाब सरकार के टकराव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों में संतुलन बनाकर अपनी परिपक्वता का परिचय दिया। जिस स्टेज पर प्रधानमंत्री ने संगत को संबोधित किया, उस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल को भी स्थान दिया गया।

विज्ञापन


स्टेज से प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ प्रकाश सिंह बादल का नाम पुकारा, लेकिन अपने किसी भी मंत्रिमंडल सहयोगी का नाम नहीं लिया। हालांकि स्टेज पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, हरदीप पुरी और सोम प्रकाश के साथ-साथ पंजाब प्रधान श्वेत मलिक भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की स्टेज पर कौन बैठेगा, इसका निर्णय एसपीजी के जरिये पीएमओ के निर्देश के बाद होता है। प्रकाश सिंह बादल को पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री के साथ करीबी संबंधों के कारण मंच पर स्थान मिला। वहीं सुखबीर बादल को सहयोगी पार्टी शिअद के प्रधान के नाते मंच पर स्थान देकर प्रधानमंत्री ने बादल परिवार को इस महान अवसर पर प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर महता दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीएम संगत को संबोधित कर मंच पर आए तो हरसिमरत कौर बादल के साथ प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल भी खड़े थे। प्रधानमंत्री ने सुखबीर से हाथ मिलाया। इसके बाद वहां खड़े एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने पीएम को हाथ का इशारा कर आगे चलने को कहा। पीएम बिना ध्यान दिए आगे बढ़ गए। 

आगे खड़े कैप्टन अमरिंदर सिंह से हाथ मिलाया। इतने में पीएम के पास सुखबीर व हरसिमरत पहुंच गए। कैप्टन ने पीएम को हाथ का इशारा कर आगे बढ़ने का आग्रह किया। इसी अंदाज में सुखबीर बादल ने भी पीएम से ऐसा ही आग्रह किया। एसजीपीसी के अध्यक्ष लौंगोवाल ने जब मोदी को सम्मानित करने के लिए एक श्री साहिब व एक तश्तरी भेंट की, उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे खड़े थे। लौंगोवाल ने उन्हें आगे बुलाया। श्री साहिब कैप्टन व सुखबीर बादल ने पीएम को भेंट की।

उद्घाटन स्थल से प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर बादल को रखा गया दूर  
प्रधानमंत्री ने जब डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया तब प्रोटोकॉल का पालन किया गया। उद्घाटन स्थल में पीएम के साथ पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर, कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित तीनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ कुछ अधिकारी वहां पहुंचे। पीएम ने कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद बड़ी शिलापट्ट को निहारा। कैप्टन के साथ कुछ बातचीत की। इस अवसर पर न तो प्रकाश सिंह बादल न ही सुखबीर बादल वहां मौजूद थे। इस मौके पर पीएम ने हरसिमरत कौर व हरदीप पुरी के साथ बातचीत भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed