फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, Pakistan Appointed Gopal Chawla Member of Auqaf Board Commette

पाकिस्तान ने गोपाल चावला को फिर औकाफ बोर्ड की कमेटी में किया शामिल, भारत के खिलाफ बोला था

Tue, 23 Apr 2019 11:13 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 23 Apr 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, Pakistan Appointed Gopal Chawla Member of Auqaf Board Commette
गोपाल चावला
पाकिस्तान ने गोपाल सिंह चावला को फिर से औकाफ बोर्ड की कमेटी में शामिल कर लिया है। जिस वजह से अब एक और विवाद खड़ा हो गया है। गोपाल सिंह चावला बैसाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा पंजा साहिब में खालिस्तान का दुष्प्रचार करने वाली पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) के महासचिव व आतंकी गुर्गे हाफिज सईद का सहयोगी है।
विज्ञापन


उसे पाकिस्तान सरकार ने इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (औकाफ बोर्ड) की नवगठित 24 सदस्यीय समिति में शामिल करके एक और विवाद पैदा कर दिया है। करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को अंतिम रूप देने के मुद्दे पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच 16 अप्रैल को बैठक हुई थी। उसमें कॉरिडोर को लेकर बनी सहमति के बाद पाकिस्तान सरकार ने फिर गोपाल चावला को भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का इनाम दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय और इंटरफेथ सद्भावना ने ईटीपीबी यानी औकाफ बोर्ड के पुनर्गठन के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। 24 सदस्यीय समिति में पाकिस्तान सरकार के उच्च आधिकारिक और गैर आधिकारिक सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सदस्यों में अध्यक्ष, अतिरिक्त सचिव, सचिव (मानवाधिकार और अल्पसंख्यक मामलों के सचिव, सचिव (अल्पसंख्यक कार्य विभाग), सचिव (औकाफ, हज, धार्मिक और अल्पसंख्यक मामले) और सचिव (धार्मिक मामले और अंतर-सद्भाव) शामिल हैं। गैर आधिकारिक सदस्यों में गोपाल सिंह चावला के साथ पाकिस्तान के हिंदू, सिख और मुस्लिम सदस्यों के साथ-साथ प्रांतीय विधानसभा के मेंबर्स भी शामिल किए हैं।

चावला को कमेटी सदस्य बनाने की खास वजह है

सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाक सरकार ने 19 अप्रैल को ईटीपीबी निकाय का पुनर्निधारण किया है। उस समय ब्रिटेन, अमेरिका और अन्य देशों के खालिस्तानी विचारक पाकिस्तान में डेरा डाले हुए थे। पाकिस्तान की कुख्यात आईएसआई व इन खालिस्तानी समर्थकों के बीच हुई बैठक के बाद चावला को इस बोर्ड में शामिल करने का निर्णय किया गया था।

बता दें कि 27 मार्च को, चौधरी फवाद हुसैन (सूचना और प्रसारण मंत्री) ने गोपाल सिंह चावला को शामिल करके दस सदस्यीय समिति की घोषणा की थी। जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने दस सदस्यीय समिति में ‘विवादास्पद तत्वों को शामिल करने पर आपत्ति जताई थी। नतीजतन, भारतीय आपत्तियों के कुछ घंटे बाद, पाक सरकार के निर्देशों पर, चावला ने मुंबई के आतंकी मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ अपने फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने खालिस्तान के प्रचार और भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए करतारपुर कॉरिडोर का उपयोग करने के लिए खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने के लिए गोपाल चावला को ईटीपीबी कमेटी में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed