फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor: Haryana's Girl returns india from Pakistan

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती तो युवक से मिलने पाक पहुंची हरियाणा की युवती, रेंजरों ने भारत को सौंपा

Wed, 04 Dec 2019 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor: Haryana's Girl returns india from Pakistan
करतारपुर कॉरिडोर

श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के बहाने सोशल मीडिया के माध्यम से बने पाकिस्तानी दोस्त अवेश मुख्तियार के साथ शादी कर वहां बसने की चाहत लेकर गई हरियाणा निवासी युवती की हसरत पूरी नहीं हो सकी। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब परिसर में तैनात पाकिस्तान रेंजर को युवती पर संदेह हो गया। पाकिस्तानी रेंजरों ने युवती को पकड़कर तत्काल करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते भारत भेज दिया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के अनुसार युवती करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आई थी। वहीं अवेश मुख्तियार अपने एक दोस्त व उसकी पत्नी के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। अवेश मुख्तियार व भारतीय युवती गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की पहली मंजिल में मिले। 

विज्ञापन

दोनों के बीच वहीं बातचीत हुई। युवती ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। अवेश मुख्तियार ने इस प्रस्ताव पर हामी भरी। पाकिस्तान जाने के लिए अवेश मुख्तियार ने अपने दोस्त की पत्नी का वह कार्ड का प्रयोग करने का प्रयास किया जिस कार्ड को पाकिस्तान रेंजर पाकिस्तान से गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जारी करते हैं। अवेश मुख्तियार पाकिस्तान के गुजरांवाला का रहने वाला है।

इस कार्ड पर श्रद्धालु का नाम, पता लिखा होता है। कार्ड में कोई भी फोटो नहीं होती। इस बात का फायदा उठाने के लिए अवेश मुख्तियार ने अपने दोस्त की पत्नी का कार्ड उसे दे दिया। जब वह पाकिस्तान जाने के लिए वहां लगाए गए बेरिकेड्स के पास पहुंची तो उसकी कमर में लटक रहे बैग को देखकर शक हुआ।

किरण बाला व टीना शर्मा भी पाकिस्तानी दोस्तों से कर चुकी हैं शादी 
इससे पहले 12 अप्रैल को 2016 को गढ़शंकर निवासी किरण बाला लाहौर निवासी मुहम्मद आजम से सोशल मीडिया पर मिली और प्रेम करने लगी। वह एसजीपीसी की ओर से पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे में शामिल हुई। 16 अप्रैल 2019 को वह जत्थे से गायब हो गई। उसने मुहम्मद आजम से शादी कर ली थी।

इसी तरह, एक साल पहले 24 अक्तूबर 2018 को बठिंडा की महिला टीना शर्मा को ऑनलाइन गेम खेलते समय गुजरांवाला के मुहम्मद सुलेमान से दोस्ती हो गई थी। वह भी पाकिस्तान चली गई और सुलेमान से शादी कर ली।

पाकिस्तानी दोस्त को मिलने गई थी युवती: सिरसा 
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए हरियाणा की एक लड़की पाकिस्तान गई थी। यह लड़की तीन दिन पाकिस्तान में गायब रही। सोमवार को इस लड़की का पता चल गया। युवती किसी पाकिस्तानी लड़के से मिलने गई थी।

पाकिस्तानी रेंजर ने इस संदर्भ में चार पाकिस्तानी लड़कों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस लड़की ने अपने पाकिस्तानी दोस्त से मिलने के लिए दर्शन करने का बहाना बनाया था। पाकिस्तान द्वारा भारतीय बेटियों को फुसलाया जा रहा है। यह एक बड़ी साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed