फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   karontha kand, sant rampal, arrest, highcourt hearing

संत की गिरफ्तारी को 35 कंपनियां पहुंची हिसार

Sat, 08 Nov 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 08 Nov 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
karontha kand, sant rampal, arrest, highcourt hearing

संत रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में 10 नवंबर को गिरफ्तार कर पेश करने के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। पुलिस प्रशासन ने 10 अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों सहित विभिन्न जिलों से 35 कंपनियां हिसार बुला ली हैं। इनमें 15 कंपनियां प्रदेश के विभिन्न जिलों की हैं और 10 कंपनियां हिसार रेंज की हैं। कंपनियों के नेतृत्व के लिए 10 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


अग्निशमन यंत्र, क्रेन और एंबुलेंस लगाई
पुलिस ने न्यू पुलिस लाइन एरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाने और किसी अनहोनी से निपटने के लिए अपने स्तर पर पूरे प्रबंध किए हुए हैं। पुलिस ने इसके लिए अग्निशमन यंत्र, क्रेन और एंबुलेंस तैनात कर दी हैं। जरूरत पड़ने पर इन सभी की सेवाएं ली जा सकेंगी।

विज्ञापन

बरवाला चारों ओर से सील

karontha kand, sant rampal, arrest, highcourt hearing

पुलिस ने बरवाला को चारों तरफ से नाकेबंदी कर सील कर दिया गया है। पुलिस ने गांव गैबीपुर, बरवाला में बनभौरी रोड टी-प्वाइंट,  बरवाला में अग्रोहा रोड टी-प्वाइंट, बरवाला में हांसी रोड जींद टी-प्वाइंट, सुरेवाला चौक आदि पांच जगह नाके लगाए हैं।

प्रशासन ने रूट किए डायवर्ट
पुलिस सूत्रों की मानें तो संत रामपाल की गिरफ्तारी कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया के दौरान कोई भी अनहोनी हो सकती है। इसके लिए पुलिस की ओर से यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए यातायात को विभिन्न रूटों से डायवर्ट किया जाएगा। हिसार-चंड़ीगढ़ रोड पर जाने वाले वाहनों को बरवाला से पहले गांव खेदड़, दौलतपुर, उकलाना होते हुए और हांसी की तरफ  से आने वाले वाहनों को जींद रोड से तथा सुरेवाला चौक से हिसार जाने के लिए उकलाना, दौलतपुर, खेदड़ से होते रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

यह है मामला

karontha kand, sant rampal, arrest, highcourt hearing

संत रामपाल 14 जुलाई को हिसार अदालत में पेशी पर आए थे। उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोहतक कोर्ट की पेशी भुगतानी थी। इस दौरान उनके अनुयायियों ने कोर्ट के वकीलों को साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ हाथापाई तक कर डाली थी। घटना के विरोध में वकीलों ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में कंटेम्पट ऑफ  कोर्ट का मामला डाल दिया। इस मामले में संत रामपाल हाई कोर्ट में दो बार पेश नहीं हुए। इस कारण हाई कोर्ट नेपांच नवंबर को संत के लिए गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। कोर्ट ने संत को हर हाल में 10 नवंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।

वर्जन
हाई कोर्ट चंडीगढ़ में संत रामपाल को पेश करने के मामले को लेकर विभाग द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंपनियां बुलाई गई हैं। असामाजिक तत्व यातायात अवरुद्ध न कर पाए और सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचा पाए, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है।
सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed